प्रदेश को मिली इतिहास की सबसे छोटी निर्दलीय पार्षद, ऋषिकेश की 22 वर्षीय मुस्कान ने मारा मैदान…

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: उत्तराखंड में निकाय चुनाव की काउंटिंग समाप्त हो गई। मेयर, पालिकाध्यक्षों और पार्षदों की जीत-हार को लेकर जानकारियां सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में ऋषिकेश नगर निगम चुनाव में इतिहास बना है।

यहां वार्ड नंबर 31 से 22 वर्षीय मुस्कान ने जीत हसिल की है। मुस्कान उत्तराखंड की सबसे कम उम्र की निर्दलीय महिला पार्षद बनी हैं। ऋषिकेश श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में एमए की पढ़ाई कर रहीं मुस्कान ने भाजपा और कांग्रेस के धुरंधरों को पछाड़ते हुए निर्दलीय मैदान में उतरकर जीत हासिल की है।

यह भी पढ़ें:  BIG NEWS:- भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत की बहन की शादी में लगा इन दिग्गज क्रिकेटरों का जमावड़ा, जमकर थिरके धोनी-रैना, देखिए वीडियो

मुस्कान ने 28 वोटों से विजय हासिल की। जीत के बाद मुस्कान ने अपनी वार्ड की जनता का आभार जताया।

मुस्कान ने कहा कि वो एक युवा प्रत्याशी हैं, जिसके कारण जनता ने उन्हें चुना है। उन्हें युवाओं का साथ मिला है। ये जीत क्षेत्र के विकास को ध्यान में रखकर मिली है, इसलिए ही जनता ने उनको चुनकर भेजा है और वो अपने कार्य के लिए प्रतिबद्ध हैं।

यह भी पढ़ें:  भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत बहन साक्षी पंत की मेहंदी और हल्दी में झूमे, मसूरी में धोनी समेत जुटेंगे कई सितारे, तस्वीरें

इससे पहले मुस्कान ऋषिकेश श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में चुनाव की तैयारी कर रही थीं लेकिन छात्रसंघ चुनाव कैंसिल होने की वजह से वो कॉलेज का चुनाव नहीं लड़ पाई। अब मुस्कान पार्षद बन गई हैं।

यह भी पढ़ें:  मुख्यमंत्री धामी वाडिया इंस्टीट्यूट में जलवायु परिवर्तन एवं नवीकरणीय ऊर्जा-चुनौतियाँ और समाधान’ विषय पर आयोजित संगोष्ठी में शामिल हुए

बता दें कि, उत्तराखंड के किसी भी नगर निगम चुनाव में आज तक 22 वर्षीय निर्दलीय महिला पार्षद ने चुनाव नहीं जीता है, यह जीत हासिल करने के बाद मुस्कान का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है।