बिग ब्रेकिंग–IAS बंशीधर तिवारी को “सुशासन उत्कृष्टता” राष्ट्रीय सम्मान, उत्तराखंड में खुशी की लहर…

FB_IMG_1765521823584
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून: उत्तराखंड के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी बंशीधर तिवारी को “सुशासन उत्कृष्टता” के लिए प्रतिष्ठित राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर सचिव, महानिदेशक सूचना तथा एमडीडीए के उपाध्यक्ष के रूप में अपनी सेवाओं के दौरान तिवारी ने प्रशासनिक पारदर्शिता, दक्षता और नवाचारपूर्ण सुशासन मॉडल को नई दिशा दी है। इन्हीं उल्लेखनीय कार्यों को देखते हुए उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया।

 

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

राष्ट्रीय स्तर पर मिले इस सम्मान ने उत्तराखंड का गौरव बढ़ाया है। पत्रकारों, अधिकारियों, कर्मचारियों और प्रदेशवासियों में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। विभिन्न क्षेत्रों से तिवारी को बधाई संदेश लगातार मिल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

 

अधिकारियों का कहना है कि यह सम्मान न केवल तिवारी की उपलब्धियों की पुष्टि है, बल्कि यह राज्य में बेहतर प्रशासन और सुशासन को और मजबूती देने की प्रेरणा भी बनेगा।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

 

Ad