हल्द्वानी– सिटी मजिस्ट्रेट ने जारी किए पूनम अल्का सिंह की सम्पत्ति को कुर्क करने के आदेश…

IMG-20221114-WA0296.jpg
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी– सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूनम अल्का सिंह की संपत्ति को कुर्क करने के आदेश जारी कर दिए हैं। उनके द्वारा तहसीलदार हल्द्वानी और थाना प्रभारी काठगोदाम को संयुक्त रूप से पूनम अल्का सिंह की तमाम संपत्ति की पैमाइश और लिखित पड़त करने के बाद कुर्की करने के आदेश दिए हैं, क्योंकि पूनम अल्का सिंह की संपत्ति पर कई पक्ष दावा कर रहे हैं, लेकिन उनके दावों में कोई मजबूती नही दिख रही है.

आपको बता दें जब पूनम अल्का सिंह का ईसाई धर्म के अनुरूप अंतिम संस्कार होना था, उस वक्त कई लोगों ने पूनम अल्का सिंह से अपना रिश्ता जोड़ना चाहा, किसी ने पूनम अल्का सिंह को अपनी माँ का रिश्ता बताया तो किसी ने उसको अपना पत्नी बता कर उसका वारिसान साबित करना चाहा था, लेकिन किसी के पास भी पूनम अल्का सिंह के साथ अपना वारिसान होने का पुख्ता प्रमाण नहीं थे।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

यह मामला कहीं अधिक विवादित और शांति व्यवस्था ना बिगाड़ दे, इसको ध्यान में रखते हुए आज सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने पूनम अल्का सिंह की नैनीताल रोड स्थित संपत्ति को कुर्क करने के आदेश तहसीलदार और थाना प्रभारी काठगोदाम को संयुक्त रूप से किए हैं, जिसके बाद पूनम अल्का सिंह की संपत्ति कुर्क की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...
Ad