बड़ी खबर– चारा काटने गयी महिला पर गुलदार का हमला, महिला को उपचार के लिए लाया गया हल्द्वानी।

20220113_165733.jpg
खबर शेयर करें -

नैनीताल– बेतालघाट क्षेत्र के चापड़ गांव निवासी एक महिला पर गुलदार ने हमला कर दिया, हमले में महिला बुरी तरह से जख्मी है।

जानकारी के मुताबिक कुछ महिलाएं जंगल में जानवरों के लिए चारा काटने गई हुई थी कि तभी घात लगाकर बैठे गुलदार ने महिला पर हमला कर दिया साथ गई महिलाओं के हल्ला करने के बाद गुलदार महिला को वही छोड़ जंगल की ओर भाग गया।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

ग्रामीणों को दी गई सूचना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को हल्द्वानी रेफर किया गया है, महिला का नाम कमला उप्रेती पत्नी मोहन चंद्र उप्रेती है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

जिलाधिकारी नैनीताल धीराज सिंह गर्ब्याल ने महिला को हर संभव उपचार देने के लिए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं।

Ad