अनुराग अकादमी में स्टोरी एनेक्टमेंट गतिविधि का सफल आयोजन…

IMG-20251129-WA0024
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी–पीली कोठी रोड, नीलकंठ विहार स्थित अनुराग अकादमी में आज स्टोरी एनेक्टमेंट एक्टिविटी का उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया। छोटे-छोटे बच्चों ने बाल-सुलभ कहानियों का रूपांतरण करते हुए उनमें छिपे संदेशों को समझने का सराहनीय प्रयास किया। ऐसी गतिविधियाँ बच्चों को सीखने की प्रक्रिया को रोचक बनाती हैं और उनके मन में उठने वाले सवालों के सरल उत्तर प्रदान करती हैं।

यह भी पढ़ें:  चमोली में नशा-मुक्ति अभियान की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर 512 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार...

 

 

 

विद्यालय की प्रधानाचार्य प्रकृति माथुर ने बताया कि बच्चे इस गतिविधि को लेकर अत्यंत उत्साहित थे और उन्होंने पूरे जोश के साथ भाग लिया। प्ले ग्रुप, नर्सरी से लेकर यूकेजी तक के बच्चों—पृषा, पाखी, केशव, शौर्य, एकाक्ष, कृष्णा, आरुषि, आर्यन, गीतांजलि, ताशी, जन्नत, युवराज, गौतम, दीक्षा, रितिका, हर्षित, सिया, समृद्धि, ऋषभ, रक्षित, लक्षित आदि—ने बढ़-चढ़कर अपनी प्रस्तुति दी।

यह भी पढ़ें:  चमोली में नशा-मुक्ति अभियान की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर 512 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार...

 

 

 

गतिविधि को सफल बनाने में विद्यालय की शिक्षिकाएँ श्रीमती भावना और श्रीमती मधुबाला का विशेष योगदान रहा। प्रधानाचार्य ने अंत में बच्चों को इस प्रकार की गतिविधियों के महत्व के बारे में विस्तार से बताया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

यह भी पढ़ें:  चमोली में नशा-मुक्ति अभियान की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर 512 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार...

 

 

 

अनुराग अकादमी में ज्ञान और रचनात्मकता का यह अद्भुत संगम बच्चों के लिए यादगार अनुभव साबित हुआ।

Ad Ad Ad