सूचना महानिदेशक ने DIOS की बैठक में दिए निर्देश, योजनाओं के प्रभावी प्रचार-प्रसार पर जोर…

FB_IMG_1764337892519
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। सूचना महानिदेशक श्री बंशीधर तिवारी ने आज सूचना निदेशालय में जिला सूचना अधिकारियों (DIOs) की महत्वपूर्ण बैठक ली। बैठक में उन्होंने राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं और कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रभावी एवं परिणाममुखी संचार रणनीति अपनाने पर विशेष बल दिया। उन्होंने कहा कि विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता यही है कि सरकार की प्रत्येक योजना की स्पष्ट, सटीक और समयबद्ध सूचना जनता तक पहुँचे।

 

 

 

महानिदेशक ने सभी DIOs को मीडिया के साथ बेहतर समन्वय बनाए रखने और पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिला सूचना कार्यालयों की भूमिका जमीनी स्तर पर अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए मीडिया संबंधों को और मजबूत बनाया जाए तथा सभी सरकारी कार्यक्रमों और जनहितकारी गतिविधियों की समयबद्ध कवरेज सुनिश्चित की जाए।

यह भी पढ़ें:  अरुणाचल में सरकारी ठेकों का बड़ा खुलासा: सुप्रीम कोर्ट में दाखिल हलफनामे से CM परिवार को मिले 146 कॉन्ट्रैक्ट उजागर...

 

 

 

सोशल मीडिया पर प्रबल उपस्थिति के निर्देश

तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर विभाग की सक्रियता बढ़ाने पर जोर देते हुए विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों, उपलब्धियों और Success Stories को आकर्षक रूप में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने रोचक लेखों और सफलता की कहानियों के नियमित प्रकाशन की आवश्यकता पर भी बल दिया।

 

 

 

आपदा कवरेज के लिए SOP बनाने के निर्देश

महानिदेशक ने कहा कि आपदा जैसी संवेदनशील स्थितियों में सूचना का त्वरित और जिम्मेदार प्रसार आवश्यक है। इसलिए ऐसी परिस्थितियों में कवरेज के लिए स्पष्ट SOP तैयार की जाए। साथ ही Press Sewa Portal तथा फिल्म शूटिंग अनुमति से जुड़े कार्यों को Single Window System के माध्यम से समयबद्ध रूप से संपन्न करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  SSP नैनीताल ने लिया तत्काल संज्ञान, टेंडर प्रक्रिया में दबंगई पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 07 आरोपी हिरासत में, लाइसेंसी रिवॉल्वर ज़ब्त...

 

 

विभाग को सशक्त करने के लिए ठोस पहल

उन्होंने बताया कि नए दौर की संचार आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए विभाग को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने के प्रयास जारी हैं। विभागीय पुनर्गठन का प्रस्ताव शासन को भेजा गया है तथा रिक्त पदों को भरने के लिए अधियाचन भी भेजा जा चुका है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तिथियों की जल्द होगी घोषणा...

 

जिला कार्यालयों की सुविधाओं का होगा सुदृढ़ीकरण

 

बैठक में महानिदेशक ने जिलों में सूचना कार्यालयों की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि शासकीय कार्यों के संचालन में बजट की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही जिला सूचना कार्यालयों के भवन निर्माण के लिए उपयुक्त भूमि चिन्हित करने के निर्देश भी दिए।

 

बैठक में संयुक्त निदेशक श्री के.एस. चौहान, डॉ. नितिन उपाध्याय, वरिष्ठ वित्त अधिकारी श्रीमती शशि सिंह, उप निदेशक श्री रवि बिजारनिया, श्री मनोज श्रीवास्तव सहित विभिन्न जिलों के जिला सूचना अधिकारी उपस्थित रहे।

 

 

 

 

Ad Ad Ad