30 दिन से लंबित शिकायतों पर सख्ती: सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा में त्वरित समाधान के निर्देश…

FB_IMG_1776428407937
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून–सचिवालय में आयोजित सीएम हेल्पलाइन-1905 की समीक्षा बैठक में जन शिकायतों के शीघ्र और प्रभावी निस्तारण को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपनाया। बैठक के दौरान अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि 30 दिनों से अधिक समय से लंबित मामलों के समाधान के लिए विशेष अभियान चलाया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।

 

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

बैठक में यह भी सुनिश्चित किया गया कि शिकायतों का निपटारा केवल औपचारिकता न रहे, बल्कि हर प्रकरण का समाधान गुणवत्तापूर्ण और संतोषजनक हो। इस दौरान कुछ शिकायतकर्ताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली गई और संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

 

दिलचस्प बात यह रही कि कई शिकायतकर्ताओं ने अपनी समस्याओं के त्वरित समाधान पर प्रदेश सरकार के प्रति आभार भी व्यक्त किया। वहीं उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रोत्साहित कर उनकी सराहना की गई, जिससे प्रशासनिक तंत्र में सकारात्मक संदेश गया।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

बैठक में सख्त चेतावनी भी दी गई कि बिना पर्याप्त कार्यवाही के किसी भी शिकायत को “फोर्स क्लोज” नहीं किया जाए। ऐसे मामलों में संबंधित अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी। साथ ही निर्देश दिया गया कि हर शिकायत का निस्तारण तब तक किया जाए जब तक शिकायतकर्ता पूरी तरह संतुष्ट न हो जाए और उससे सीधे फीडबैक भी लिया जाए।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

सरकार ने दोहराया कि जनसमस्याओं का समयबद्ध, पारदर्शी और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करना उसकी प्राथमिकता है और इसके लिए हर स्तर पर निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

Ad Ad