विंटर कार्निवल और मुख्यमंत्री के आगमन से पहले नैनीताल में अभेद्य सुरक्षा घेरा, एसएसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण…

IMG-20251225-WA0032
खबर शेयर करें -

नैनीताल। विंटर कार्निवल के भव्य एवं शांतिपूर्ण आयोजन तथा प्रदेश के मुखिया मा० मुख्यमंत्री उत्तराखंड के प्रस्तावित भ्रमण कार्यक्रम को लेकर नैनीताल पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में एसएसपी नैनीताल डॉ० मंजूनाथ टी०सी० ने मल्लीताल स्थित डी०एस०ए० मैदान पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया और अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

एसएसपी ने आयोजन स्थल के भीतर व बाहर की गई सुरक्षा तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग एवं फ्रिस्किंग, मंच व डी क्षेत्र में मजबूत बैरिकेडिंग, वीआईपी लाउंज की कड़ी सुरक्षा, पार्किंग स्थलों की व्यवस्था तथा यातायात प्रबंधन की समीक्षा की गई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यक्रम के दौरान किसी भी प्रकार की चूक बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

शहर के प्रमुख मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। बीडीएस, डॉग स्क्वाड एवं इंटेलिजेंस टीमों को सतर्क रहकर निरंतर चेकिंग व निगरानी के निर्देश दिए गए हैं, जिससे आमजन और अतिथियों की सुरक्षा पूरी तरह सुनिश्चित की जा सके।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

निरीक्षण के दौरान एसपी नैनीताल डॉ० जगदीश चंद्र, एसपी हल्द्वानी श्री मनोज कत्याल, अपर पुलिस अधीक्षक/सीओ लालकुआं श्रीमती दीपशिखा अग्रवाल, सीओ रामनगर श्री सुमित पांडे, मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री गौरव किरार, निरीक्षक अभिसूचना श्री ज्ञानेंद्र शर्मा सहित अन्य पुलिस अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Ad