देहरादून में युवती की हत्या मामले की एसपी विशाखा भदाणे ने की गहन समीक्षा, निष्पक्ष जांच का भरोसा…

FB_IMG_1770347811033
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। कोतवाली नगर क्षेत्र में युवती की जघन्य हत्या से जुड़े संवेदनशील प्रकरण की जांच को लेकर नामित जांच अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक श्रीमती विशाखा अशोक भदाणे (आईपीएस) ने मंगलवार को मामले की विस्तृत समीक्षा की। पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के क्रम में उन्होंने स्वयं घटनास्थल का सूक्ष्म निरीक्षण कर घटना से जुड़े सभी पहलुओं का गहन परीक्षण किया।

 

 

 

पुलिस अधीक्षक ने पीड़ित परिवार से भेंट कर उनका पक्ष गंभीरता से सुना तथा आवश्यक बयान दर्ज किए। इस दौरान उन्होंने घटना से संबंधित प्रत्येक महत्वपूर्ण बिंदु पर विस्तृत जानकारी प्राप्त की और परिवार को भरोसा दिलाया कि जांच पूरी तरह निष्पक्ष, पारदर्शी एवं तथ्यपरक ढंग से की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

 

 

शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए एसपी भदाणे ने कहा कि यदि जांच के दौरान किसी भी स्तर पर कर्तव्य निर्वहन में लापरवाही या त्रुटि सामने आती है, तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

इसके उपरांत पुलिस अधीक्षक ने कोतवाली नगर एवं पुलिस चौकी खुड़बुड़ा पहुंचकर प्रकरण से संबंधित अभिलेखों, प्राप्त सूचनाओं, तथा पुलिस रिस्पॉन्स से जुड़े दस्तावेजों का भी विस्तृत अवलोकन किया। उन्होंने स्पष्ट किया कि घटना के समय पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई, सूचना प्राप्त होने के बाद की प्रतिक्रिया एवं अन्य सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

 

 

वहीं, पुलिस महानिरीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था), उत्तराखण्ड ने जानकारी दी कि पुलिस मुख्यालय द्वारा इस संवेदनशील प्रकरण को सर्वोच्च प्राथमिकता पर रखते हुए जांच की नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है, ताकि न्याय सुनिश्चित किया जा सके।

 

 

 

 

 

Ad Ad