ड्रग फ्री देवभूमि अभियान के तहत मुखानी में 25 लीटर कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार…
नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देशन में चलाए जा रहे “ड्रग फ्री देवभूमि मिशन” के अंतर्गत जनपद पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में मुखानी क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कच्ची शराब की तस्करी करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री अमित कुमार के पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष मुखानी श्री सुशील जोशी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान अभियुक्त सुंदर बजेठा पुत्र नारायण सिंह बजेठा, निवासी आरटीओ रोड हल्द्वानी को 25 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के विरुद्ध थाना मुखानी में आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
* कांस्टेबल बंशीधर जोशी
* कांस्टेबल गोपाल दत्त
जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।
