समाजसेवा की आड़ में संगीन आरोप, नैनीताल में हाईप्रोफाइल व्यापारी नेता नरेश पांडे पुलिस हिरासत में, बाउंसरों समेत पूछताछ जारी..

hand-1832921_1920
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड। नैनीताल जिले में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एसएसपी मंजूनाथ टीसी के निर्देश पर भवाली के चर्चित व्यापारी नेता और खुद को समाजसेवी बताने वाले नरेश पांडे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।

 

नरेश पांडे पर एक महिला ने शादी का झांसा देकर धोखाधड़ी और यौन शोषण जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। मामले में मल्लीताल कोतवाली में FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

सबसे खास बात यह रही कि पुलिस ने नरेश पांडे के साथ उसके चार काले कपड़े पहने हथियारबंद बाउंसरों को भी हिरासत में लिया है। सभी से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पूछताछ में कई अहम जानकारियां सामने आ सकती हैं।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

मंगलवार सुबह हुई इस कार्रवाई के बाद भवाली और आसपास के क्षेत्रों में चर्चाओं का बाजार गर्म है। लंबे समय से खुद को व्यापारी हितों का नेता और समाजसेवी बताने वाले नरेश पांडे पर लगे आरोपों ने इलाके में सनसनी फैला दी है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि FIR में दर्ज तथ्यों और शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है और जरूरत पड़ने पर आगे और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

फिलहाल आरोपी नरेश पांडे और उसके बाउंसरों से पूछताछ जारी है। पूरे मामले पर पुलिस की नजर बनी हुई है।

Ad Ad