दुखद खबर: अहमदाबाद में एयर इंडिया यात्री विमान क्रैश, विमान में 242 यात्री सवार थे, बचाव दल मौके पर…

Air_1728657325051_1728657344518
खबर शेयर करें -

 

 

भीषण हादसा : अहमदाबाद में यात्री विमान क्रैश,एयर इंडिया का है विमान में 242यात्री सवार थे, बचाव दल मौके पर।

 

अहमदाबाद। यहाँ एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। ये हादसा मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया एयरलाइन का बताया जा रहा है।

 

घटनास्थल पर प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ प्लेन यात्री विमान हो सकता है। हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।

 

जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं। लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है।

 

 

सभी ने मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी।

 

 

यह विमान लंदन जा रहा था और क्योंकि यह बोइंग विमान था, इसलिए इसमें ईंधन की मात्रा अधिक होती है।

 

 

 

Ad Ad Ad