सद्भावना की पिच पर उतरे पुलिस और पत्रकार, 31 रनों से जीती पुलिस एकादश…

0
IMG-20260201-WA0031
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

नैनीताल। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टी.सी. की पहल पर पुलिस और पत्रकारों के बीच आपसी सद्भाव, सहयोग एवं मैत्री भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से दिनांक 01 फरवरी 2026 को G.N.G. क्रिकेट मैदान, कमलुआगांजा में पुलिस एकादश एवं प्रेस एकादश के बीच एक सद्भावना क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

 

 

 

मैच में पुलिस एकादश का नेतृत्व एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. जबकि प्रेस एकादश की कप्तानी संतोष जोशी ने की। टॉस जीतकर प्रेस एकादश ने पहले गेंदबाजी का निर्णय लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए पुलिस एकादश ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 175 रन बनाए।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

पुलिस टीम की ओर से प्रभारी निरीक्षक बनभूलपुरा दिनेश फर्त्याल और थानाध्यक्ष मुखानी सुशील जोशी ने सधी हुई शुरुआत दी। सुशील जोशी ने उपयोगी 31 रन बनाए। शुरुआती विकेट गिरने के बाद एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने पारी को संभालते हुए 21 रनों की तेज तर्रार पारी खेली। अंत में का. सुनील टम्टा ने 34 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम का स्कोर 175 तक पहुंचाया।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

प्रेस एकादश की ओर से हर्ष रावत और संतोष जोशी ने 2-2 विकेट लेकर प्रभावशाली गेंदबाजी की।

 

 

 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी प्रेस एकादश की शुरुआत लड़खड़ाई, लेकिन हर्ष रावत ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 60 रन बनाए और टीम को संभालने का प्रयास किया। इसके बावजूद पुलिस एकादश की कसी हुई गेंदबाजी के सामने प्रेस टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी और 31 रनों से मुकाबला हार गई।

 

 

 

पुलिस एकादश की ओर से एसपी हल्द्वानी मनोज कत्याल ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि उपनिरीक्षक अनीश अहमद ने भी 2 विकेट झटके।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

मैच के बाद एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टी.सी. ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हार-जीत खेल का हिस्सा है, लेकिन ऐसे आयोजन पुलिस और प्रेस के बीच आपसी विश्वास, सहयोग और रिश्तों को और मजबूत करते हैं। भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती रहेंगी।

 

 

 

 

इस सद्भावना मैच के माध्यम से पुलिस और प्रेस ने खेल भावना का शानदार परिचय देते हुए आपसी तालमेल और मैत्री को नई मजबूती प्रदान की।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *