जन-जन की सरकार” बनी जनता की ताकत: 630 कैंपों में लाखों समस्याओं का त्वरित समाधान…

FB_IMG_1771006354369
खबर शेयर करें -

 

 

परदेहरादून। पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान उत्तराखंड में सुशासन और संवेदनशील प्रशासन का सशक्त उदाहरण बनकर उभरा है। इस पहल के माध्यम से सरकार स्वयं गांव-गांव पहुंचकर नागरिकों की समस्याओं का मौके पर समाधान कर रही है।

 

 

 

 

 

प्रदेश के सभी 13 जनपदों में अब तक 630 कैंपों का आयोजन किया जा चुका है। इन कैंपों में 4,92,395 नागरिकों ने भाग लेकर अपनी शिकायतें एवं सुझाव दर्ज कराए। आज आयोजित 8 कैंपों में 8,372 नागरिकों की सक्रिय भागीदारी दर्ज की गई।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

अभियान के तहत अब तक 48,093 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 32,282 का मौके पर या त्वरित कार्रवाई के माध्यम से निस्तारण किया जा चुका है। विभिन्न प्रकार के प्रमाण पत्रों के लिए 68,983 आवेदन प्राप्त हुए हैं। वहीं, विभिन्न सरकारी योजनाओं के माध्यम से 2,74,069 नागरिकों को लाभान्वित किया गया है। आज 5,014 नागरिकों को योजनाओं का सीधा लाभ प्रदान किया गया।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

हरिद्वार, देहरादून, टिहरी, पौड़ी, उत्तरकाशी और चमोली सहित सभी जनपदों में लगाए गए कैंपों के माध्यम से बड़ी संख्या में नागरिकों की समस्याओं का समाधान किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए यह अभियान विशेष रूप से राहतकारी साबित हो रहा है। अब आमजन को सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे, बल्कि प्रशासन स्वयं उनके द्वार तक पहुंचकर सेवा प्रदान कर रहा है। यह अभियान प्रदेश में पारदर्शिता, जवाबदेही और त्वरित समाधान की नई कार्यसंस्कृति स्थापित कर रहा है।

 

 

 

Ad