उत्तराखंड में पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 24 और 28 जुलाई को होगा मतदान

China-24-2025-06-0c098a775e90e14271336f54391568c2
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है 24 और 28 जुलाई को मतदान होना है और 31 जुलाई को मतगणना होगी ऐसे में जहां राज्य निर्वाचन आयोग ने चुनाव को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए तैयारी तेज कर दी है तो वहीं राजनीतिक पार्टियां भी जीत का दम भर रही है बता दें कि प्रदेश में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कराए जाने संबंधित अधिसूचना जारी हो गई है अधिसूचना के अनुसार प्रदेश में दो चरणों में पंचायत चुनाव होंगे। 30 जून को जिला निर्वाचन अधिकारियों की ओर से अधिसूचना जारी की जाएगी पहले चरण के तहत 24 जुलाई को मतदान होगा दूसरे चरण के तहत 28 जुलाई को मतदान होगा और 31 जुलाई को मतगणना होगी