उत्तराखंड में आफत की बारिश, जगह जगह मार्ग बंद

IMG-20250628-WA0009
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में बारिश का कहर जारी है शुक्रवार को हुई बारिश ने कई जगह आफत बरसाई तो वहीं आज मौसम विभाग ने कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है

शुक्रवार रात हुई मूसलाधार बारिश ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं, तस्वीरें थिरपाक गांव से है जहां गांव के बगल से बहने वाले बरसाती नाले ने तोड़फोड़ मचा दी, बता दें इस नाले का पानी और मलवा घरों के अंदर तक घुस गया, घरों के पास में बने सुरक्षा दीवार का नामोनिशान मिट गया है, रात्रि में हुए इस अतिवृष्टि में 1 से 2 शौचालय के बहने की खबर भी सामने आ रही है वहीं 2 गोशाला भी इसकी चपेट में आए हैं, जिसमें मौजूद 1 बैल और 2 बकरी की मौत की खबर हैसाथ ही ग्राम थिरपाक के गरीब लाल जी के 1 बैल और 2 बकरी मलवे की चपेट में आने से मौत के घाट उतर गए,वहीं मलवा पूरे खेतों में भर गया है, जिससे फसलों को भी नुकसान पहुंचा है

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

नंदानगर में चुफलागाड़ उफ़ान पर थी तो दूसरी तरफ नंदाकिनी नदी भी विकराल रूप में थी रुद्रप्रयाग में हुई बारिश के कारण सोनप्रयाग क्षेत्रान्तर्गत कई जगहों पर मलबा-पत्थर आने से मार्ग बंद है सोनप्रयाग बाजार में हनुमान मंदिर के पास, शटल पुल के समीप सहित मुनकटिया के पास मार्ग बाधित है सम्बन्धित कार्यदाई संस्थाओं के स्तर से मार्ग खोलने में जुटी हुई है। वहीं बद्रीनाथ और गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग भी कई जगह से बाधित है जिसको सुचारू करने के लिए मौके पर बीआरओ की टीम जुटी हुई है

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

Ad Ad