नैनीताल पुलिस का ऑपरेशन क्रैकडाउन तेज: 335 लोगों का सत्यापन, 53 पर कार्रवाई…

IMG-20251030-WA02601-1536x1024
खबर शेयर करें -

नैनीताल में अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत पुलिस ने सघन सत्यापन और चेकिंग अभियान तेज कर दिया है।

उत्तराखण्ड पुलिस के निर्देश पर यह व्यापक सत्यापन अभियान जनपद में लागू किया गया है, जिसका उद्देश्य बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों की निगरानी, आपराधिक पृष्ठभूमि छिपाकर रह रहे संदिग्धों की पहचान तथा कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजुनाथ टीसी के नेतृत्व में 15 फरवरी 2026 से एक माह तक चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के तहत सभी थाना और चौकी प्रभारियों को विशेष टीमें गठित कर प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। अभियान की निगरानी पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. जगदीश चन्द्र एवं पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी श्री मनोज कुमार कत्याल द्वारा की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

* 56 होटल एवं ढाबों की सघन चेकिंग

* 335 व्यक्तियों का सत्यापन

* अनियमितता पाए जाने पर 53 लोगों के विरुद्ध पुलिस एक्ट में चालानी कार्रवाई

* कुल ₹25,750 का जुर्माना वसूला गया

पुलिस द्वारा आश्रमों, होम स्टे, हॉस्टल, शैक्षणिक संस्थानों, किरायेदारों एवं निजी प्रतिष्ठानों में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन कर यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध या आपराधिक गतिविधि को पनपने का अवसर न मिले।

यह भी पढ़ें:  राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी में FIR, SC/ST एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा, जिस हल्द्वानी में FIR की मांग कर रहे थे राहुल, उसी शहर में उनके खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा; शुद्धीकरण विवाद ने लिया सियासी यू-टर्न...

नैनीताल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऑपरेशन क्रैकडाउन के तहत यह कार्रवाई निरंतर जारी रहेगी और कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Ad