मुखानी पुलिस का बड़ा खुलासा: 4.50 लाख के सोने के जेवर बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार…

0
खबर शेयर करें -

 

 

हल्द्वानी। नैनीताल पुलिस ने घर में हुई चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए शातिर चोर को गिरफ्तार कर लिया है। मुखानी थाना पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए करीब ₹4.50 लाख मूल्य के सोने के आभूषण बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने लगभग 100 प्रतिशत बरामदगी करते हुए मामले का सफल अनावरण किया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टीसी के निर्देशन, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देश तथा क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष सुशील जोशी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।

यह भी पढ़ें:  बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: IAS/IFS अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट...

 

पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को सत्य विहार, ओमकार कॉलोनी निवासी श्रीमती कुसुम जोशी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 13 से 18 जुलाई के बीच अज्ञात चोर उनके माता-पिता के घर का ताला तोड़कर करीब ढाई तोले का सोने का मंगलसूत्र और आधे तोले की सोने की अंगूठी चोरी कर ले गया। शिकायत के आधार पर थाना मुखानी में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।

 

जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। मुखबिर तंत्र को सक्रिय करने के बाद पुलिस को सूचना मिली कि संदिग्ध आनंदपुर गांव में मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड में जीएसटी संग्रहण ने भरी नई उड़ान, तीन महीने में 24% बढ़ा SGST, कुल राजस्व में 22% की शानदार बढ़ोतरी...

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम श्याम सिंह (45 वर्ष), निवासी फकीराइन मस्जिद के नीचे, जवाहर नगर, थाना बनभूलपुरा बताया। उसकी निशानदेही पर चोरी किया गया सोने का मंगलसूत्र और सोने की अंगूठी बरामद कर ली गई। बरामदगी के बाद पुलिस ने मामले में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया।

यह भी पढ़ें:  प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्सव: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साहित्यिक सप्ताह का शानदार समापन...

 

पुलिस जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी पहले भी चोरी, गैंगस्टर एक्ट, आबकारी अधिनियम समेत कई मामलों में जेल जा चुका है। उसके अन्य आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच की जा रही है।

 

इस सफल कार्रवाई में थानाध्यक्ष सुशील जोशी, उपनिरीक्षक दीपा जोशी, कांस्टेबल रविन्द्र खाती, कांस्टेबल सुनील आगरी और कांस्टेबल धीरज सूगड़ा की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से चोरी का शिकार हुए परिवार को राहत मिली है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *