हल्द्वानी पुलिस की बड़ी सफलता: दुकान में चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, नकदी और दस्तावेज बरामद…

0
IMG-20260725-WA0024
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। कोतवाली हल्द्वानी पुलिस ने दुकान में सेंध लगाकर चोरी करने की घटना का सफल खुलासा करते हुए एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की नकदी के साथ वादी के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार, 22 जुलाई 2026 को मिनी पुलिस लाइन हल्द्वानी में उपनल कर्मी नबी बक्स (धोबी) ने कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर देकर बताया कि देर रात उनकी दुकान की खिड़की की जाली काटकर अज्ञात चोर अंदर घुस गया। आरोपी दुकान से एक बैग में रखे ₹10 हजार नकद और दीवार पर टंगी पैंट की जेब से ₹700 चोरी कर फरार हो गया। मामले में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 244/26 के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच उपनिरीक्षक संजीत राठौर को सौंपी गई।

यह भी पढ़ें:  प्रतिभा, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का उत्सव: इंस्पिरेशन पब्लिक स्कूल में साहित्यिक सप्ताह का शानदार समापन...

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. मंजूनाथ टी.सी. के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कत्याल और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की गहन जांच और सुरागरसी-पतारसी के आधार पर आरोपी की पहचान कर ली।

यह भी पढ़ें:  बड़ी प्रशासनिक फेरबदल: IAS/IFS अधिकारियों के तबादले, सरकार ने जारी की नई ट्रांसफर लिस्ट...

शनिवार को कैंसर अस्पताल, हल्द्वानी के पास से पुलिस ने 19 वर्षीय आरोपी दिवाकर, निवासी ग्राम रम्पुरा काजियान, थाना नवाबगंज (बरेली), हाल निवासी जवाहरनगर, वनभूलपुरा को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से वादी का आधार कार्ड, पैन कार्ड और चोरी की रकम में से ₹7,600 नकद बरामद किए गए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोत्तरी भी की गई है।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का बड़ा खुलासा: 4.50 लाख के सोने के जेवर बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार...

पुलिस ने बताया कि इस चोरी के खुलासे में हेड कांस्टेबल इसरार नबी और कांस्टेबल दिनेश नगरकोटी की अहम भूमिका रही। दोनों पुलिसकर्मियों ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से विश्लेषण कर आरोपी की पहचान सुनिश्चित की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार करने में सफलता मिली।

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *