उत्तराखंड–गैस सिलेंडर खरीदने में अब जेब करनी पड़ेगी ज्यादा ढीली, इतने रुपए हुआ महंगा, जानिए नई कीमत…

0
Capture-4-1
खबर शेयर करें -

एक बार फिर से तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (Commercial LPG Cylinder Price) की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस बार कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की वृद्धि हुई है।हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा।

हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) को रिवाइज करती है। आज भी सभी शहरों में इनकी कीमतों को अपडेट किया गया है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 24 रुपये का इजाफा हुआ है, जबकि चेन्नई में 23.50 रुपये बढ़ गए हैं। एलपीजी के नए रेट आज से देश के सभी शहर में लागू हो गए हैं।तेल कंपनियों ने केवल कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में बदलाव किया है जबकि घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आखिरी बार घरेंलू सिलेंडर के रेट अगस्त में बदले गए थे।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

कमर्शियल सिलेंडर का लेटेस्ट रेटराजधानी दिल्ली में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1795 रुपये हो गई है। फरवरी में इनकी कीमत 1769.50 रुपये था। कोलकता में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1911 रुपये है। पिछले महीने इनकी कीमत 1,887 रुपये थी। मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,749 रुपये हो गई है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–नैनीताल में ऑरेंज अलर्ट का असर: 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद, डीएम ने जारी किए आदेश...

चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 1,960.50 रुपये है।घरेलू सिलेंडर के दामबता दें कि देश में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। आज भी इनकी कीमतें स्थिर है। इसका मतलब कि राजधानी दिल्ली में 14.2 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत 903 रुपये है। आखिरी बार 30 अगस्त 2023 को इनकी कीमतों में 200 रुपये की कटौती की गई थी।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *