बिग ब्रेकिंग–प्रशासन की अतिक्रमण पर बड़ी कार्यवाही, अवैध तरीके से बने मकानों पर गरजी जेसीबी…

IMG-20240302-WA0011
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी बड़ी खबर हल्द्वानी गोलापार क्षेत्र के बागजाला में वन विभाग ने अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से बनाए गए आठ मकान को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया।

भूमाफियाओं ने स्टांप पर वन विभाग की इस जमीन को अवैध तरीके से बेचा था, वन विभाग द्वारा इस जगह पर पूर्व में सभी अतिक्रमण कार्यों को नोटिस भी जारी किए गए थे, जिसके बाद आज बड़ी कार्रवाई की गई है और इस कार्रवाई में आठ निर्माणाधीन मकान को जेसीबी के माध्यम से तोड़ा गया है।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

इस कार्रवाई के दौरान बड़ी संख्या में पुलिस बल समेत जिला प्रशासन और वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे, वन विभाग की जमीनों पर जहां-जहां अतिक्रमण हुआ है उसको भी चिन्हित करने का काम वन विभाग कर रहा है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–ED दफ्तर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, मीडिया से बोले–मैं खुद बताऊंगा किस मामले में बुलाया गया...

बागजाला में वन विभाग की जमीन पर अवैध प्लाटिंग कर बेचने वाले भू माफिया पर भी जिला प्रशासन और वन विभाग कड़ी कार्रवाई करने के मूड में है, इस कार्रवाई के दौरान एसडीएम हल्द्वानी समेत बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और जिला प्रशासन व वन विभाग के अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

Ad