उत्तराखंड–प्रदेश के पर्वतीय जिलों में बर्फबारी के आसार, पढ़िए कैसा रहेगा मौसम…

1175406-mausam
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज पल-पल बदल रहा है। आज भी सुबह की शुरुआत हल्की धूप के साथ हुई। वहीं, कुमाऊं के कुछ इलाकों में और हरिद्वार में घना कोहरा छाया रहा।

वहीं, प्रदेश के पर्वतीय जिलों में आज बर्फबारी के आसार हैं। इससे सुबह-शाम के साथ दोपहर में भी ठंड बढ़ जाएगी।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

इसके बाद नए साल पर मैदानी इलाकों में सुबह और रात घना कोहरा लोगों की परेशानी बढ़ा सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र ने उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए हैं। जबकि, हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा छाने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

कहां कैसा है मौसम

पहाड़ो की रानी मसूरी,

धनोल्टी और कैम्पटी में मौसम साफ।

यमुनोत्री धाम सहित यमुना घाटी में धुंध के बीच धूप निकली।

कोहरे की वजह से कर्णप्रयाग, गैरसैंण सहित पिंडरघाटी के देवाल, थराली और नारायणबगड़ क्षेत्र में कड़ाके की ठंड जारी।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

टनकपुर में पहली बार छाया घना कोहरा।

पिथौरागढ़ में धूप खिली।

हल्द्वानी में सुबह के समय छाया घना कोहरा।

चंपावत में चटख धूप।

अल्मोड़ा में धूप।

रामनगर में कोहरा।

नैनीताल में धूप निकली।

Ad