बिग ब्रेकिंग–सीएम धामी का एलान, उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में बनेगी आईटी एकेडमी और एकलव्य पीठ…

IMG-20231003-WA0014
खबर शेयर करें -

आधुनिकता के साथ विविध क्षेत्रों में नवीन तकनीकी का प्रयोग बढ़ रहा है। वर्तमान समय में उद्योगों की मांग भी बढ़ी है। ऐसे में तमाम सेक्टरों में सेवाओं की प्रवृति और स्वरूप भी बदल चुका है।

समय के अनुसार युवाओं को तैयार होना होगा और उद्योगों की मांग के अनुरूप अपने कौशल को अपग्रेड करना होगा। यह बात सूबे के मुख्यमंत्री ने कही।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षा समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित किया। उन्होंने यूओयू में एकलव्य पीठ की स्थापना करने की भी घोषणा की।

सीएम धामी ने कहा कि पूरा विश्व भारतीय संस्कृति, ज्ञान और परंपराओं के साथ ही अन्य क्षेत्रों का अनुसरण कर रहा है। साथ ही भारत के युवाओं के सामर्थ्य से लाभान्वित होने का इंतजार कर रहा है। ऐसे में विद्यार्थियों को सफलता के लिए खुद को वक्त के साथ अपग्रेड करना होगा।

यह भी पढ़ें:  हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित, हल्द्वानी के दुर्गा पूजा पंडालों में पहुंचे आयुक्त दीपक रावत, मां दुर्गा के दर्शन कर लिया आशीर्वाद; शंख ध्वनि में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली महिलाएं सम्मानित...

मन को एकाग्र कर सभी अवधारणाओं को स्पष्ट करें और लक्ष्य केंद्रित कर उसे प्राप्त करने के लिए परिश्रम करें। सफलता के लिए उत्साह, परिश्रम और संकल्प जरूरी है। साथ ही छात्र-छात्राओं से सीएम धामी ने कहा कि पढ़ाई पूरी कर जिस सेक्टर में जाएं, वहां पूरी क्षमता से कार्य करें। अपने कौशल के बल पर कुछ अलग कर दूसरों के लिए प्रेरणा बनें और नेतृत्व करने का काम भी करें।

यह भी पढ़ें:  रणभूमि में उतरने से पहले मनोभूमि पर उतरना जरूरी–दीपक रावत, दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के वार्षिकोत्सव में आयुक्त ने विद्यार्थियों को दिया सफलता का मंत्र, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन....

हल्द्वानी में आईटी अकादमी बनेगीसीएम ने उत्तराखंड मुक्त विवि के देहरादून परिसर की आधारभूत संरचना के विकास को लेकर वित्तीय सहायता प्रदान करने, हल्द्वानी परिसर में आईटी अकादमी की स्थापना के लिए सहायता प्रदान करने का भी वादा किया।

Ad Ad