उत्तराखंड मौसम–इन चार जिलों में आज भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी, जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम…

1200421-mausam-1
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के चार जिलों में रविवार को भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने देहरादून, टिहरी, पौड़ी और हरिद्वार जिले के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। जबकि, अन्य जिलों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 17 जुलाई को देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, चंपावत, नैनीताल और ऊधमसिंह नगर के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

वहीं, 18 जुलाई को प्रदेशभर में ऑरेंज अलर्ट है। जबकि, 19 जुलाई के लिए सभी जिलों में बारिश का येलो अलर्ट है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 16 और 17 जुलाई को जिले में भी भारी बारिश और गर्जन के साथ बिजली चमकने की संभावनाओं को देखते हुए रेड अलर्ट घोषित किया है।

इस चेतावनी को देखते हुए जिले में विशेष सावधानियां बरतने के लिए आपदा प्रबंधन की आईआरएस प्रणाली के नामित अधिकारी और विभागीय नोडल अधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। प्रभारी अधिकारी जिला कार्यालय ने मौसम विभाग के अलर्ट को देखते हुए अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

उन्होंने कहा कि एनएच, लोनिवि, पीएमजीएसवाई, बीआरओ आदि विभाग सड़क बाधित होने पर तत्काल खुलवाने का प्रयास करें। पर्यटकों को बारिश के मौसम में संवेदनशील क्षेत्रों में आवागमन की अनुमति न दी जाए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–डीएम रयाल का सख्त एक्शन, गुंडा एक्ट में 5 आरोपी जिला बदर, 10 महीने में 103 पर कार्रवाई...

जिला पंचायत राज अधिकारी पंचायत सचिवों के माध्यम से प्रत्येक ग्राम पंचायत में बारिश की चेतावनी प्रसारित कराएंगे। आपदा की सूचना आपातकालीन परिचालन केंद्र और आपदा नियंत्रण कक्ष नई टिहरी को इस फोन नंबर 01376 234793, 233433, टोल फ्री नंबर 01376.1077 और मोबाइल नंबर 8126268098, 7465809009, 9456533332, 7983340807 पर सूचना दें।

Ad Ad