ब्रेकिंग उत्तराखंड–बिंदुखत्ता क्षेत्र में पुलिस की छापेमारी, दो शराब तस्करों को 110 पाउच कच्ची शराब के साथ किया गिरफ्तार…

IMG-20230716-WA0005
खबर शेयर करें -

लालकुआं कोतवाली पुलिस द्वारा चलाए जा रहे नशे के विरुद्ध अभियान के तहत उप निरीक्षक गुरविंदर कौर, कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला, महिला कांस्टेबल माया बिष्ट द्वारा गौला नदी किनारे चौड़ाघाट फील्ड रावत नगर द्वितीय क्षेत्र अंतर्गत से अभियुक्त गुसाई सिंह पुत्र स्वर्गीय बहादुर सिंह निवासी तिवारी नगर चित्रकूट बिंदुखत्ता के कब्जे से 48 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद की।

जिसके आधार पर पुलिस ने धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया। वही कांस्टेबल वीरेंद्र रौतेला, कॉन्स्टेबल दयाल नाथ, कांस्टेबल तरुण मेहता द्वारा चौड़ाघाट फील्ड से पहले रावत नगर द्वितीय क्षेत्र में अभियुक्त मोहन सिंह मेहता पुत्र स्वर्गीय दान सिंह मेहता निवासी रावत नगर द्वितीय बिंदुखत्ता के कब्जे से 62 पाउच अवैध कच्ची शराब बरामद किये।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि उत्तराखण्ड आपका अपना घर’, NeST Fest-2026 में सीएम धामी ने पूर्वोत्तर के युवाओं का किया स्वागत, कहा—पूर्वोत्तर भारत की विविधता और सुंदरता का चमकता मुकुट, युवा शक्ति विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत...

साथ ही मामले में धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आरोपी का चालान कर दिया।

Ad