अल्मोड़ा में सीएमओ समेत मोहर और फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से ऋण लेने के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज…

17_11_2022-jail_2_23210469
खबर शेयर करें -

 

अल्मोड़ा। कोतवाली अल्मोड़ा में तीन लोगों के खिलाफ मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) का जाली प्रमाण पत्र, मोहर और फर्जी हस्ताक्षर कर बैंक से ऋण लेने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

 

 

कोतवाली में दी गई तहरीर में दिनेश नेगी निवासी ग्राम जैचोली, पोस्ट सोमेश्वर ने बताया कि अल्मोड़ा निवासी सुनील सिंह कठायत और कपिल धपोला ने स्वास्थ्य जांच से संबंधित ऋण फर्जी तरीके से प्राप्त किया। इसके लिए ऋण आवेदन फाइल में सीएमओ अल्मोड़ा का जाली प्रमाण पत्र तैयार कर, फर्जी हस्ताक्षर और मोहर का इस्तेमाल किया गया।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

 

 

दिनेश नेगी का आरोप है कि दोनों आरोपियों ने उनकी फर्म जय गोलू ट्रेडर्स के नाम से भी फर्जी कोटेशन, बिल और प्रमाण पत्र बैंक में जमा किए, जबकि उनका उनसे किसी भी प्रकार का संबंध नहीं है। उन्होंने संदेह जताया कि धिरेंद्र सिंह गैलाकोटी निवासी सरकार की आली, जो उनके कार्यालय और घर पर आता-जाता रहता था, इस मामले में संलिप्त हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल, देखिए वीडियो....

 

 

 

नेगी का कहना है कि गैलाकोटी ने कुछ वर्ष पूर्व इसी तरह के बिल और कोटेशन की मांग की थी। इस संदर्भ में उन्होंने यूनियन बैंक अल्मोड़ा के शाखा प्रबंधक को पत्र भेजकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग भी की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

Ad Ad