कड़ी सुरक्षा के बीच अधीनस्थ चयन आयोग की परीक्षा में 23 हजार अभ्यर्थी शामिल, एडीएम विवेक राय ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण…

FB_IMG_1758467734566
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

हल्द्वानी– उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग द्वारा राज्य में विभिन्न विभागों में भर्ती को लेकर रविवार को परीक्षा आयोजित की जा रही है। शनिवार को पुलिस द्वारा कुछ नकल माफियाओं की गिरफ्तारी के बाद आज होने जा रही परीक्षाओं को लेकर प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया है।

 

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

हल्द्वानी के ठंडी सड़क स्थित गुरु तेग बहादुर इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र का एडीएम विवेक राय ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था समेत अन्य तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

 

एडीएम विवेक राय ने बताया कि पूरे जनपद में करीब 23 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। हल्द्वानी में 46, कालाढूंगी में 3 और रामनगर में 8 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। सभी केंद्रों पर पुलिस द्वारा अभ्यर्थियों की सख्ती से चेकिंग की जा रही है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

 

 

परीक्षा केंद्रों के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ ही जैमर लगाए गए हैं। साथ ही नकल रोकथाम के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट और जोनल मजिस्ट्रेट की भी तैनाती की गई है।

 

 

 

Ad