बड़ी खबर–कुमाऊं की दो बेटियों का सीसीआरटी स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए हुआ चयन, आप भी दीजिए बधाई…

20230530_120900.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/हल्द्वानी–  उत्तराखंड की दो बेटियों का चयन नेशनल स्कॉलरशिप प्रोग्राम सीसीआरटी (CCRT) के लिए हुआ है, उत्तराखंड के हल्द्वानी की रहने वाली याशिका भारद्वाज और नविक जोशी को कथक नृत्य में शानदार प्रदर्शन के लिए यह स्कॉलरशिप दी जाएगी।

याशिका और नविका दोनों ही पिछले 8 सालों से मशहूर कथक डांसर रेनू नेगी के सानिध्य में कथक नृत्य केंद्र हल्द्वानी एकेडमी में कथक नृत्य की शिक्षा ले रही हैं, दोनों ही बेटियों ने फरवरी 2022 में CCRT द्वारा आयोजित इस परीक्षा में प्रतिभाग किया था।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

जिसके बाद उन्हें इस स्कॉलरशिप प्रोग्राम के लिए चुना गया, प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना रेनू नेगी और सोनू पांडे के सानिध्य में दोनों ही बेटियों को यहां तक पहुंचने में सफलता मिली है।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

कथक नृत्य केंद्र हल्द्वानी व उनकी टीम को इस सफलता के लिए चारों तरफ से शुभकामनाएं मिल रही हैं, हम सभी याशिका और नविका के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।

यह भी पढ़ें:  दशहरा हमें अहंकार और बुराइयों को त्यागकर सत्य के मार्ग पर चलने की देता है प्रेरणा: मुख्यमंत्री धामी, देहरादून में मुख्यमंत्री ने किया रावण दहन, प्रदेशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं...

Ad Ad