ब्रेकिंग उत्तराखंड–मौसम विभाग की चेतावनी, चार दिन तेज आंधी–तूफान की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी…

lightrr-sixteen_nine
खबर शेयर करें -

देहरादून– मैदानी क्षेत्र में जहां गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाना प्रारंभ कर दिया है। वही अभी बरसात और तेज झोकेदार हवाओं के साथ बिजली गिरने की संभावना भी बनती हुई दिखाई दे रही है।

मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के अनुसार अगले 4 दिनों तक मौसम में उतार-चढ़ाव रहेगा मौसम विभाग ने 3 जून तक मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। लेकिन सबसे बड़ी बात पर्वतीय क्षेत्र में लगातार बरसात और ऊच्च हिमालई क्षेत्र में बर्फबारी के बीच समीकरण को देखते हुए एक बार फिर मौसम विभाग ने 2 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

यह भी पढ़ें:  पुलिस स्मृति दिवस पर सीएम धामी का बड़ा ऐलान: उत्तराखंड पुलिस में 1,600 पदों पर जल्द होगी भर्ती, थानों का बजट भी होगा दोगुना...

मौसम विभाग का कहना है कि 30 मई को ऑरेंज अलर्ट के साथ राज्य के गढ़वाल मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने ओलावृष्टि तथा 80 किलोमीटर प्रति घंटे से अधिक तेज हवाएं चलने की संभावना बनती दिख रही है। वही यलो वाॅच के रूप में कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली गिरने ओलावृष्टि होने तथा झोकेदार हवाये 40 से 50 किलोमीटर तक चलने की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  बड़ी खबर–देखिए वीडियो, हल्द्वानी के इस स्कूल परिसर में पेड़ पर चढ़ा विशाल अजगर, मची अफरा–तफरी; दहशत में आए बच्चे और स्थानीय लोग...

मौसम विभाग ने 31 मई को गढ़वाल मंडल के जनपदों में आकाशीय बिजली गिरने तथा 80 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के साथ कुमाऊँ मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गरज के साथ आकाशीय बिजली तथा 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने के की संभावना है।

यह भी पढ़ें:  देवभूमि की बेटी IPS तृप्ति भट्ट को CBI में बड़ी जिम्मेदारी, SP बनने पर उत्तराखंड का बढ़ाया गौरव...

मौसम विभाग का कहना है कि 1 और 2 जून को राज्य में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली गिरने तथा 80 किलोमीटर से अधिक की रफ्तार से तेज आंधी चलने की संभावना बनती हुई दिखाई दे रही है।

मौसम विभाग ने आकाशीय बिजली गिरने तथा 80 किलोमीटर की रफ्तार से चलने को गंभीर मानते हुए लोगों से यात्रा के दौरान सतर्कता बरतने एवं खुले में ना रहने की अपील की है।

Ad Ad