देवभूमि में अमित शाह का भव्य स्वागत, जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर सीएम धामी ने किया अभिनंदन…

FB_IMG_1772867712520
खबर शेयर करें -

 

 

उत्तराखंड–देवभूमि उत्तराखण्ड के दौरे पर पहुंचे केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का शनिवार को जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और राज्य में उनका स्वागत किया।

 

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन को लेकर एयरपोर्ट पर विशेष तैयारियां की गई थीं। स्वागत के दौरान राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारी और भाजपा के कई पदाधिकारी भी मौजूद रहे।

 

अपने उत्तराखण्ड दौरे के दौरान अमित शाह हरिद्वार में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। इस दौरान वे राज्य सरकार द्वारा आयोजित विशेष प्रदर्शनी का भी अवलोकन करेंगे, जिसमें उत्तराखण्ड की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को प्रदर्शित किया गया है।

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

अमित शाह के दौरे को राज्य के विकास और केंद्र-राज्य समन्वय की दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके कार्यक्रमों को लेकर प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने भी व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

देवभूमि में केंद्रीय गृह मंत्री के आगमन से राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों में भी हलचल तेज हो गई है।

Ad Ad