मुक्तेश्वर में बेलगाम निर्माण पर प्रशासन सख्त, आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन: अवैध रिसॉर्ट्स और बहुमंजिला इमारतों की जांच के आदेश…

FB_IMG_1772516740612
खबर शेयर करें -

 

 

नैनीताल। पर्वतीय पर्यटन क्षेत्र मुक्तेश्वर में तेजी से हो रहे बहुमंजिला निर्माण और रिसॉर्ट्स को लेकर प्रशासन अब सख्त हो गया है। क्षेत्र के दौरे पर पहुंचे दीपक रावत, जो वर्तमान में कुमाऊं मंडल के आयुक्त और मुख्यमंत्री के सचिव हैं, ने मौके पर निरीक्षण करते हुए अनियंत्रित निर्माण पर गंभीर चिंता जताई।

 

 

निरीक्षण के दौरान सामने आया कि कुछ लोग समूह बनाकर बड़े पैमाने पर बहुमंजिला इमारतें और रिसॉर्ट्स बना रहे हैं। साथ ही कई मामलों में होमस्टे योजना का लाभ लेकर बड़े व्यावसायिक निर्माण किए जाने की भी आशंका जताई गई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

आयुक्त दीपक रावत ने प्रथम दृष्टया इन निर्माणों को भू-कानून की भावना के खिलाफ बताते हुए कहा कि मुक्तेश्वर जैसे संवेदनशील पर्वतीय क्षेत्र में इस तरह के बड़े और अनियोजित निर्माण गंभीर विषय हैं। उन्होंने आशंका जताई कि क्षेत्र में भू-कानून का व्यापक स्तर पर दुरुपयोग हो रहा है।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

मामले को गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने नैनीताल के जिलाधिकारी और जिला विकास प्राधिकरण को निर्देश दिए हैं कि क्षेत्र में बन रही सभी बहुमंजिला इमारतों, रिसॉर्ट्स और होमस्टे परियोजनाओं की विस्तृत जांच की जाए। साथ ही पूरे प्रकरण की रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को कहा गया है।

 

 

उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जांच में नियमों के उल्लंघन या अवैध निर्माण की पुष्टि होती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन को यह भी निर्देश दिए गए हैं कि भविष्य में इस तरह के निर्माण कार्यों पर सख्त निगरानी रखी जाए, ताकि भू-कानून का दुरुपयोग रोका जा सके और पर्वतीय क्षेत्र की संवेदनशीलता को सुरक्षित रखा जा सके।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...
Ad