अच्छी खबर–कड़कड़ाती ठंड में मानवता की मिसाल बने शैलेन्द्र सिंह दानू, वंदे मातरम ग्रुप का सराहनीय कंबल वितरण अभियान…

IMG-20251226-WA0038
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

 

काठगोदाम–हल्द्वानी में पड़ रही कड़ाके की ठंड के बीच वंदे मातरम ग्रुप ने मानवता की एक बेहतरीन मिसाल पेश की है। ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए ग्रुप द्वारा शहर के विभिन्न हिस्सों में कंबल वितरण अभियान चलाया गया, जिससे बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को बड़ी राहत मिली।

 

 

 

 

यह भी पढ़ें:  खटीमा की रामलीला में बड़ा हादसा, खर्दूषण बने अमित की गर्दन में घुसी असली तलवार, मची अफरा–तफरी...

 

इस अभियान की अगुवाई कर रहे शैलेन्द्र सिंह दानू ने बताया कि कंबल वितरण से पहले टीम द्वारा शहर के फुटपाथों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज़ और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर ऐसे लोगों को चिन्हित किया जाता है, जिनके पास न तो सिर छुपाने के लिए छत होती है और न ही ठंड से बचने के लिए कंबल। इसके बाद वंदे मातरम ग्रुप की टीम रात के समय स्वयं सड़कों पर निकलकर वास्तविक जरूरतमंदों तक कंबल पहुंचाती है।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

 

 

 

शैलेन्द्र सिंह दानू का कहना है कि इस अभियान का उद्देश्य सिर्फ कंबल बांटना नहीं, बल्कि यह सुनिश्चित करना है कि ठंड के कारण किसी की जान न जाए। उनकी यह सोच और सेवा भावना समाज के लिए प्रेरणास्रोत बन रही है।

यह भी पढ़ें:  ओवरलोडिंग के खिलाफ आवाज उठाने पर सामाजिक कार्यकर्ता को धमकी, तीन दिन का अल्टीमेटम, गिरफ्तारी नहीं हुई तो आंदोलन...

 

 

 

 

स्थानीय लोगों ने भी वंदे मातरम ग्रुप और शैलेन्द्र सिंह दानू की खुले दिल से सराहना की है। ऐसे समय में जब अधिकतर लोग ठंड से बचने के लिए अपने घरों में सिमट जाते हैं, तब जरूरतमंदों के लिए रात में सड़कों पर निकलकर सेवा करना वास्तव में प्रशंसनीय और अनुकरणीय कार्य है।

 

 

 

Ad Ad