दीपक रावत का अल्मोड़ा दौरा: राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा और मल्ला महल के संरक्षण व पर्यटन विकास के निर्देश…

खबर शेयर करें -

 

 

 

कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अपने अल्मोड़ा भ्रमण के दूसरे दिन जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को लेकर गंभीर पहल करते हुए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने राजकीय संग्रहालय, अल्मोड़ा तथा ऐतिहासिक मल्ला महल का निरीक्षण कर संरक्षण, संवर्द्धन और पर्यटन विकास की दिशा में ठोस कार्ययोजना बनाने पर जोर दिया।

 

 

 

आयुक्त ने सर्वप्रथम राजकीय संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संग्रहालय में सुरक्षित ताम्रपत्रों, प्राचीन मूर्तियों, दुर्लभ सिक्कों और ऐतिहासिक पांडुलिपियों का अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि इन बहुमूल्य धरोहरों का वैज्ञानिक पद्धति से संरक्षण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

 

 

उन्होंने कहा कि ये पुरातन वस्तुएं हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत की प्रतीक हैं और इनका सुरक्षित रख-रखाव आने वाली पीढ़ियों के लिए अत्यंत आवश्यक है।

 

 

 

विशेष रूप से प्राचीन सिक्कों का निरीक्षण करते हुए आयुक्त ने उनकी ऐतिहासिक महत्ता पर प्रकाश डाला और निर्देश दिए कि सिक्कों का सुव्यवस्थित वर्गीकरण कर उन्हें सुरक्षित ढंग से संरक्षित किया जाए। इससे शोधार्थियों और आगंतुकों को उनके इतिहास की सटीक जानकारी मिल सकेगी।

साथ ही पांडुलिपियों के दीर्घकालिक संरक्षण के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

 

 

निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने स्वतंत्रता सेनानी एवं भारत रत्न गोविन्द बल्लभ पंत से संबंधित अभिलेखों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि पंत जी के योगदान को प्रभावी ढंग से नई पीढ़ी तक पहुंचाने के लिए संग्रहालय में आकर्षक एवं जानकारीपूर्ण प्रस्तुतीकरण किया जाना चाहिए।

 

 

 

इसके उपरांत आयुक्त ने ऐतिहासिक मल्ला महल का निरीक्षण किया और इसके इतिहास की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि यह धरोहर स्थल पर्यटन की दृष्टि से अपार संभावनाएं रखता है।

उन्होंने विरासत स्थलों के संरक्षण को पर्यटन विकास से जोड़ने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि सुनियोजित प्रयासों से न केवल सांस्कृतिक पहचान सशक्त होगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती मिलेगी।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण, सौंदर्यीकरण एवं पर्यटन विकास को समेकित करते हुए एक ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए, जिससे अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान राष्ट्रीय स्तर पर और अधिक सुदृढ़ हो सके।

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, उपजिलाधिकारी संजय कुमार, प्रभारी निदेशक राजकीय संग्रहालय डॉ. सी.एस. चौहान, उप निदेशक पर्यटन प्रकाश सिंह खत्री, वीथिका सहायक जन्मजेय तिवारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Ad