दीपक रावत ने किया रानीखेत तहसील का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों पर जताई नाराजगी…

FB_IMG_1771423793758
खबर शेयर करें -

 

 

 

कुमाऊँ आयुक्त श्री दीपक रावत ने आज रानीखेत तहसील एवं उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण कर प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने तहसील कार्यालय में रखे पुराने अभिलेखों की स्थिति का गहन परीक्षण किया और उनके सुव्यवस्थित संरक्षण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

 

तहसील न्यायालय में दायर वादों की विस्तार से समीक्षा करते हुए आयुक्त ने कई प्रकरणों के लंबे समय से लंबित पाए जाने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि अधिक समय से लंबित मामलों का निस्तारण प्राथमिकता के आधार पर 45 से 60 दिनों के भीतर सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें:  लालकुआं/बिंदुखत्ता–छठे दिन की लीला में राम–लक्ष्मण और माता सीता के अभिनय ने जीता दिल, सूर्पणखा के किरदार ने लूटी महफिल....

 

निरीक्षण के दौरान एक प्रकरण में फाइल पर अनावश्यक आपत्ति लगाए जाने का मामला भी सामने आया। इसे गंभीरता से लेते हुए आयुक्त ने संबंधित नायब तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

इसके अतिरिक्त उप निबंधक कार्यालय एवं संयुक्त मजिस्ट्रेट कार्यालय का भी निरीक्षण किया गया। आयुक्त ने अभिलेख संधारण, जनसुनवाई व्यवस्था तथा लंबित मामलों की प्रगति की समीक्षा करते हुए सभी विभागों को कार्यप्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें:  राजभवन घेराव के बाद कांग्रेस नेताओं पर पुलिस का शिकंजा, 30 नेताओं के खिलाफ मुकदमे दर्ज...

 

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी युक्ता मिश्र, संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात सहित तहसील के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

आयुक्त ने कहा कि आमजन की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Ad Ad