मुख्यमंत्री धामी से केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी की शिष्टाचार भेंट, जल प्रबंधन पर हुई सार्थक चर्चा…

0
FB_IMG_1768702532983
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से आज मुख्यमंत्री आवास में केंद्रीय राज्य मंत्री (जल शक्ति मंत्रालय) डॉ. राज भूषण चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्य एवं केंद्र के बीच जल संसाधन प्रबंधन, पेयजल योजनाओं, सिंचाई, स्वच्छ जल उपलब्धता तथा उत्तराखण्ड की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुरूप जल संरक्षण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सकारात्मक एवं सार्थक चर्चा हुई।

 

 

 

 

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड की पर्वतीय भौगोलिक संरचना, जल स्रोतों की संवेदनशीलता और राज्य में सतत जल प्रबंधन की आवश्यकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड न केवल देश की प्रमुख नदियों का उद्गम स्थल है, बल्कि “जल जीवन मिशन” सहित अन्य केंद्रीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के माध्यम से राज्य सरकार हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

 

मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार केंद्र सरकार के सहयोग से पेयजल आपूर्ति, जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन और सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ा रही है। उन्होंने पर्वतीय क्षेत्रों में जल स्रोतों के पुनर्जीवन और परंपरागत जल संरचनाओं के संरक्षण पर विशेष जोर देते हुए कहा कि यह प्रयास भविष्य की पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करने की दिशा में अहम हैं।

यह भी पढ़ें:  महिला से अभद्रता और सोशल मीडिया पर धमकी देना पड़ा भारी, हल्द्वानी पुलिस ने आरोपी को दबोचा...

 

 

 

 

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी ने उत्तराखण्ड में जल शक्ति मंत्रालय की विभिन्न योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की सराहना की। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार उत्तराखण्ड जैसे हिमालयी राज्य की विशेष आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है। साथ ही उन्होंने जल जीवन मिशन, नमामि गंगे, जल संरक्षण और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं में राज्य सरकार के प्रयासों की प्रशंसा की।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

 

भेंट के दौरान राज्य में भविष्य की जल परियोजनाओं, केंद्र–राज्य समन्वय को और अधिक सुदृढ़ करने तथा जल संसाधनों के सतत और समुचित उपयोग को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र सरकार के सहयोग से उत्तराखण्ड जल प्रबंधन के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में देश के सामने उभरकर आएगा।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *