मुख्यमंत्री धामी ने उत्तरांचल प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को दिलाई शपथ, पत्रकारिता को बताया लोकतंत्र का सशक्त स्तंभ…

0
FB_IMG_1768015318949
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को परेड मैदान स्थित उत्तरांचल प्रेस क्लब में क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तरांचल प्रेस क्लब प्रदेश की लोकतांत्रिक चेतना का एक सशक्त और विश्वसनीय मंच रहा है। क्लब ने हमेशा अपनी गरिमा, निष्पक्षता और पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखा है। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है, जो सरकार को उत्तरदायी बनाती है, समाज को जागरूक करती है और आम नागरिक को सजग रखने का कार्य करती है। स्वतंत्र, जिम्मेदार और सजग पत्रकारिता सरकार और जनता के बीच एक मजबूत सेतु का कार्य करती है।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने डिजिटल युग की चुनौतियों की ओर इशारा करते हुए कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से फेक न्यूज़ और भ्रामक सूचनाएं तेजी से फैल रही हैं। ऐसे समय में पत्रकारों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है। सही तथ्यों के साथ निष्पक्ष रिपोर्टिंग ही समाज को भ्रम से बचा सकती है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के पत्रकारों ने हर चुनौतीपूर्ण परिस्थिति में साहस और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है। पत्रकारों की कलम में वह शक्ति है, जो समस्याओं को उजागर करने के साथ-साथ समाधान का मार्ग भी प्रशस्त करती है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पत्रकारों के कल्याण के प्रति संवेदनशील है। पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य बीमा, आकस्मिक सहायता, आवासीय योजनाओं सहित कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। मान्यता प्राप्त पत्रकारों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्राथमिकता के साथ दिया जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकार सम्मान योजना के तहत अनेक वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित किया गया है। पत्रकार पेंशन में वृद्धि के साथ-साथ, विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों के लिए सूचना विभाग के माध्यम से आवासीय व्यवस्था सुनिश्चित करने के प्रयास भी किए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

 

 

 

उन्होंने बताया कि उत्तरांचल प्रेस क्लब के भवन निर्माण के प्रस्ताव को स्वयं कैबिनेट में रखा गया, जिसे कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। यह भवन शीघ्र ही एक मॉडल भवन के रूप में विकसित किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री पत्रकार पेंशन योजना के अंतर्गत पत्रकार कल्याण कोष का बजट 5 करोड़ रुपये से बढ़ाकर 10 करोड़ रुपये किया गया है। मीडिया सेंटरों के आधुनिकीकरण और प्रेस क्लबों के सशक्तिकरण पर भी कार्य किया जा रहा है तथा वर्ष 2026-27 के सामान्य बजट में इसके लिए विशेष प्रावधान किए जाएंगे।

 

 

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य के प्रति उनका भी ऋण और उत्तरदायित्व है। सामान्य परिस्थितियों से उठकर मुख्यमंत्री बनने का अनुभव उन्हें जनता की समस्याओं को समझने की प्रेरणा देता है। राज्य सरकार ने पहले भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है और आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ करती रहेगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

 

 

 

इस अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्री अजय सिंह राणा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हमेशा पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए तत्पर रहते हैं। उन्होंने प्रेस क्लब भवन निर्माण को लेकर कैबिनेट के निर्णय के लिए मुख्यमंत्री का विशेष धन्यवाद दिया।

 

 

 

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी सदस्यों को शपथ दिलाई गई। समारोह में विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सौरभ थपलियाल, दायित्वधारी डॉ. देवेंद्र भसीन, महानिदेशक सूचना श्री बंशीधर तिवारी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं पत्रकार उपस्थित रहे।

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *