ब्रेकिंग उत्तराखंड– अब प्रदेश में 24 घंटे होगी पानी की सुचारू आपूर्ति, पानी की किल्लत से मिलेगी राहत, पढ़ें योजना…

water-magic_1_i_23
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड– उत्तराखंड नदियों झरने का प्रदेश है उसके बावजूद यहां शहरों में पानी की किल्लत झेलनी पड़ती है। पहाड़ से लेकर मैदान तक हर क्षेत्र की अपनी समस्या होती है। ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए पेयजल निगम बड़ी योजना पर काम कर रहा है।

बताया जा रहा है कि प्रदेश के शहरों में 24 घंटे पानी की सुचारू आपूर्ति के लिए पावर ग्रिड की तरह वाटर ग्रिड बनाने की कवायद तेज हो गई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–धारी में 30 हजार की रिश्वत लेते पटवारी रंगे हाथ गिरफ्तार, भूमि नाप के नाम पर मांगी थी रकम...

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पेयजल निगम प्रदेश में वाटर ग्रिड बनाने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। बताया जा रहा है कि ये प्रस्ताव फरवरी माह में एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) की बैठक में प्रस्तुत किया जाएगा। यह ग्रिड बिल्कुल पावर ग्रिड की तरह होगी, जिससे सभी पानी की लाइनें जुड़ी होंगी।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: रिद्धिम अग्रवाल से कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी वापस, अब नीलेश आनंद भरणे संभालेंगे मोर्चा...

हालांकि पेयजल लाइनों को आपस में जोड़ने का यह काम जरा चुनौतीपूर्ण है। जिसके लिए पेयजल विभाग अगले महीने आने वाली एडीबी की टीम के सामने यह प्रस्ताव रखेगा। जिससे निगम को प्रोजेक्ट पूरा करने के लिए फंड मिल सके।गौरतलब है कि प्रदेश में अभी तक किसी मोहल्ले या क्षेत्र विशेष में ट्यूबवेल की मोटर फूंकने पर कई दिन तक पानी की किल्लत रहती है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–खनन विभाग की बड़ी समीक्षा बैठक, निदेशक राजपाल लेघा ने जिला खान अधिकारियों को दिए अहम दिशा–निर्देश...

तो कई जगह पानी का समय ऐसा तय होता है जिससे लोग परेशान हो जाते है। सर्दी हो या गर्मी पानी की समस्या कही न कही बनी रहती है।  लोग टैंकरों से पानी मंगाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए अब पावर ग्रिड पर काम किया जा रहा है। जिससे आम जन को राहत मिलने की उम्मीद है।

Ad