ब्रेकिंग उत्तराखंड– प्रदेश की अफसरशाही में हो सकता है बड़ा फेरबदल, IAS-IPS अधिकारियों को मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी, पढ़ें…

sachivaaly
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड सरकार ने हाल ही में कुछ आईएएस, आईपीएस, पीसीएस अधिकारियों में फ़ेरबदल किया है। अब एक बार फिर प्रदेश की अफसरशाही में बड़े फेरबदल की खबरें आ रही हैं।

बताया जा रहा है कि धामी सरकार जल्द ही अफसरों को नई जिम्मेदारी सौंप सकती है इसके लिए मंथन किया जा रहा है। ये फेरबदल बजट के बाद हो सकता है।

यह भी पढ़ें:  कमिश्नर दीपक रावत के सख्त निर्देश, अब दाखिल–खारिज और प्रमाण-पत्रों में अब नहीं चलेगी कागजी खानापूर्ति, मौके पर पहुंचकर सत्यापन अनिवार्य...

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं लेकिन उन्हें दायित्व नहीं मिला है। ऐसे में सरकार नए वित्तीय वर्ष में नई योजनाओं के साथ ही अफसरों को नई जिम्मेदार देने के पक्ष में है। ताकि अफसर शुरूआत से ही संबंधित योजना को समझ उसे सही तरीके से धरातल पर भी लागू करा सके। इससे योजनाओं के क्रियान्वयन भी प्रभावी तरीके से इसे लागू भी कर सके।

यह भी पढ़ें:  15 अक्टूबर तक नैनीताल की सभी सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, डीएम रयाल ने तय की डेडलाइन, त्योहारी सीजन से पहले सड़क और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश, ब्लैक स्पॉट व दुर्घटना संभावित क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर...

गौरतलब है कि सचिवालय में अफसर अभी बजट की तैयारियों में लगे हैं। विभागवार एक-एक कर सभी विभागों के अफसर बजट तैयारियों की, समीक्षा में जुटे है। यदि इस दौरान तबादले होते हैं तो फिर इससे तैयारियों को झटका लग सकता है। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट के बाद बड़ा फेरबदल हो सकता है।