ब्रेकिंग उत्तराखंड– सिरफिरे ने ली सेवादार की जान, पेचकस से शरीर में कई बार किए वार, जानिए क्या हैं पूरा मामला…

0
remains-of-person
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड/हरिद्वार–ऋषिकेश में लंगर में भोजन न मिलने पर एक सिरफिरे व्यक्ति ने सेवादार पर पेचकसनुमा औजार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेवादार को उपचार के लिए एम्स ले जाया गया। अस्पताल में उपचार के दौरान सेवादार ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दौरान आरोपी नशे की हालत में बताया जा रहा था।

सोमवार दोपहर हेमकुंड साहिब गुरुद्वारे में लंगर का निर्धारित समय समाप्त होने की बात कहने पर एक व्यक्ति गेट पर तैनात सेवादार पर भड़क गया। गुस्से से आगबबूला होकर व्यक्ति बिहार के सहरसा जिले के सनकुआ निवासी सेवादार कपिल साह (53) पर पेचकसनुमा औजार लेकर टूट पड़ा। व्यक्ति ने सेवादार की छाती और गले के पीछे में औजार घोंपकर उसको गंभीर रूप से घायल कर दिया। सेवादारों ने आरोपी को पकड़ लिया। 

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

सेवादार ने अस्पताल में तोड़ा दम।

साथी सेवादार आनन-फानन में घायल कपिल साह को उपचार के लिए एसपीएस राजकीय अस्पताल लेकर आए। लेकिन हालत गंभीर होने के चलते चिकित्सकों ने उसको एम्स रेफर कर दिया। एम्स में उपचार के दौरान कपिल शाह ने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–अफवाहों पर विराम: कल नैनीताल के सभी स्कूल खुलेंगे, डीएम ने जारी किया स्पष्ट संदेश...

कोतवाली प्रभारी खुशीराम पांडेय ने बताया कि घटना दोपहर 1.50 बजे की है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुनि की रेती के शीशमझाड़ी निवासी आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर लिया है। लोगों का कहना था कि आरोपी नशे की हालत में था।

यह भी पढ़ें:  नशे पर भवाली पुलिस का शिकंजा: 60 पाउच अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार...

बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एम्स भेजा गया है। मृतक मूल रूप से बिहार का रहने वाला है। बताया कि वह करीब 20 साल से गुरुद्वारे में सेवा कर रहे थे।

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *