बड़ी खबर– प्रॉपर्टी डीलर हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ घंटों में किया खुलासा, तीन अभियुक्त गिरफ्तार…

Screenshot_20230206_213116_Samsung Internet
खबर शेयर करें -

हरिद्वार–गैंगस्टर अमरदीप चौधरी हत्याकांड का हरिद्वार पुलिस ने कुछ घंटों के भीतर किया खुलासा।

हरिद्वार आपसी विवाद बना हत्या की वजह।

कनखल राजा गार्डन स्थित आरोपी के निजी आवास में हुई थी वारदात।

हत्याकांड में शामिल तीनों अभियुक्त दबोचे।

हत्या में प्रयुक्त अस्लाह व राउंड बरामद।

एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में काम कर रही हरिद्वार पुलिस ने बीते रोज कनखल जगजीतपुर के राजा गार्डन में स्थित निजी आवास में अज्ञात बदमाशों द्वारा अमरदीप चौधरी की गोली मारकर हत्या करने एवं और अन्य मित्र को घायल करने संबंधी प्रकरण का कुछ ही घंटों के भीतर खुलासा करते हुए हत्याकांड में शामिल उ0प्र0 के मेरठ निवासी तीनों बदमाशों को अस्लाह के साथ दबोचने में सफलता हासिल की।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

अमरदीप के भाई की पत्नी श्रीमती शैफाली वैश की तहरीर पर थाना कनखल में अभियुक्त राजकुमार मलिक, मानू मलिक उर्फ गोली व हर्षदीप मलिक समस्त निवासीगण निकट ओलिविया स्कूल जगजीतपुर कनखल के खिलाफ मु0अ0सं0 47/2023 धारा 302/307/34 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

खुलासे में जुटी पुलिस टीम ने फोरेन्सिक टीम व फील्ड यूनिट के साथ घटनास्थल का निरीक्षण कर मौके से 01 तमंचा 315 बोर, 04 खोखा कारतूस बरामद किया गया था। मुकदमा लिखे जाने के कुछ घंटों के भीतर ही टीम ने तीनों अभियुक्तों को दबोचकर उनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त 01 तमंचा 315 बोर व 01 जिन्दा कारतूस बरामद किया।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

मृतक का विवरण अमरदीप चौधरी पुत्र नैन सिंह निवासी ग्राम मोहम्मदपुर माहडा मुज्जफ्फरनगर उ0प्र0 हाल शांति पुरम जगजीतपुर कनखल हरिद्वार।

पकड़े गए आरोपियों की पहचान राज कुमार मालिक, मानू मालिक पुत्र राज कुमार मालिक, हर्षदीप मालिक पुत्र राज कुमार मलिक निवासी ग्राम रेहवती थाना मवाना मेरठ उ0प्र0 हाल जगजीतपुर कनखल हरिद्वार के रूप में हुई।

Ad Ad