ब्रेकिंग उत्तराखंड– प्रदेश में अब इस विभाग में अधिकारियों के हुए बंपर तबादले, देखें लिस्ट…

07_11_2020-transfer-ias-pb_21038633
खबर शेयर करें -

उत्तराखंड में तबादलों का सिलसिला जारी है। उद्यान विभाग से जुड़ा अपडेट आ रहा है। बताया जा रहा है कि नौ उद्यान अधिकारियों का तबादला किया गया है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

ये कार्रवाई तबादला एक्ट की धारा 27 के तहत की गई है। इन तबादलों की मंजूरी मुख्य सचिव की अध्यक्षता में गठित कमेटी ने दी थी। जिसके बाद आज विभाग की ओर से आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

मुख्य उद्यान अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार का तबादला नैनीताल से उपनिदेशक योजना रानीखेत, नरेंद्र कुमार यादव का हरिद्वार से उपनिदेशक खाद्य प्रसंस्करण रानीखेत, डॉ. रजनीश कुमार का उत्तरकाशी से उपनिदेशक मुख्यालय देहरादून, प्रमोद कुमार त्यागी का टिहरी से प्रभारी मुख्य मशरूम अधिकारी देहरादून, राम स्वरूप वर्मा का देहरादून से जिला उद्यान अधिकारी टिहरी बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...

तो वहीं राजेंद्र कुमार सिंह को पदोन्नति कर प्रभारी मुख्य उद्यान अधिकारी नैनीताल, अनिल कुमार मिश्रा को प्रभारी आलू व शाकभाजी विकास अधिकारी के साथ प्रभारी मुख्य उद्यान अधिकारी, ओम प्रकाश सिंह को प्रभारी मुख्य उद्यान अधिकारी हरिद्वार, त्रिलोकी राय को आलू एवं शाक भाजी अधिकारी ऊधमसिंह नगर बनाया गया है।

यह भी पढ़ें:  बनभूलपुरा में सट्टे की खाईबाड़ी करते एक आरोपी गिरफ्तार, ₹9,190 नकद बरामद, लाइन नंबर 18 में पुलिस की कार्रवाई, सट्टा पर्ची, गत्ता और पेन भी बरामद; जुआ–सट्टे के खिलाफ अभियान जारी...
Ad Ad