Breaking:- इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन हादसे में घायल एक्सीडेंट से हालत नाजुक

FB_IMG_1746435949917
खबर शेयर करें -

इंडियन आइडल 12 के विजेता पवनदीप राजन को लेकर बड़ी खबर आ रही है। उनका भयानक एक्सीडेंट को गया है। एक्सीडेंट के बाद की फोटो भी वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर जैसे ही सिंगर के एक्सीडेंट की खबर आई यूजर्स ने कमेंट की लाइन लगा दी। हर कोई उनके लिए प्रार्थना कर रहा है। उनके एक्सीडेंट की फोटो के साथ एक वीडियो भी सामने आया है। जिसमें देखा जा सकता है कि उनकी हालत कितनी नाजुक बनी हुई है।

यह भी पढ़ें:  चमोली में नशा-मुक्ति अभियान की बड़ी कार्रवाई, महिला तस्कर 512 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार...

 

 

पवनदीप राजन का एक्सीडेंट सोमवार को सुबह 3:40 बजे अहमदाबाद में हुआ है। उनके बाएं पैर और दाहिने हाथ में गंभीर चोटें आईं है। वायरल हुए वीडियो में उनकी हालत गंभीर दिखाई दे रही है। वह होश में नहीं हैं और डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। घटना के बारे में अभी और जानकारी सामने नहीं आई है।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गोवा क्लब हादसा, उत्तराखंड के पाँच युवकों की छीनी जिन्दगी, परिवारों में पसरा मातम, प्रशासन ने की सभी की पहचान...

 

पवनदीप राजन के बारे में बात करें तो उन्होंने साल 2015 में रियलिटी शो ‘द वॉइस इंडिया सीजन 1’ भी जीता था और उसी से उनके म्यूजिक करियर की शुरुआत हुई थी। साथ ही वह इंडियन आइडल 12 के भी विजेता बने थे और उन्होंने शो के जज को भी अपनी आवाज का दीवाना बना था। उनके चाहने वालो की कमी नहीं है। लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं।