बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–परिवहन विभाग की बड़ी कार्यवाही, 216 लोगों के चालान और 45 वाहन किए सीज़….

चाला
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी–परिवहन विभाग की विभिन्न टीमों ने मंगलवार को हल्द्वानी और लालकुआं क्षेत्र में ओवर लोडिंग, प्रेशर हॉर्न, बिना लाइसेंस गाड़ी चलाना, बस में टिकट न देना एवं लॉगबुक न रखा जाना, बिना हेलमेट व सीट बेल्ट, बिना परमिट, बिना फिटनेस के वाहन चलाना, तथा ऑटो में एक्स्ट्रा सीट लगा कर वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया।

आरटीओ संदीप सैनी ने बताया कि लालकुआं क्षेत्र में भारी वाहनों की ओवर लोडिंग, बसों में टिकट ना देने, और ऑटो में अतिरिक्त सीट लगाकर सवारी बैठाकर ऑटो चलाने की काफी शिकायतें मिल रही थी। जिसको देखते हुए यह विशेष अभियान चलाया गया।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

उन्होंने बताया कि अभियान में परिवहन विभाग की 15 प्रवर्तन टीमें लगाई गई थी। टीमों ने 216 लोगों के चालान किए और 45 वाहन सीज़ किए।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

बता दें कि टीम में एआरटीओ रश्मि भट्ट एवं टीटीओ गुरमुख सिंह ने लालकुआं क्षेत्र, टीटीओ गोविंद सिंह एवं टीटीओ प्रमोद कर्नाटक ने कालाढूंगी रोड, टीटीओ शांति प्रसाद एवं टीटीओ सचिन ने नैनीताल रोड और टीटीओ जगदीश कुमार ने रामपुर रोड में कार्यवाही की।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

इसके साथ ही सात बाइक स्क्वाड्स ने भी बिना हेलमेट, बच्चे की ट्रिपल राइडिंग एवं बिना लाइसेंस व सवारी वाहनों में ओवरलोडिंग आदि के खिलाफ कार्रवाई की।

Ad