बड़ी खबर: लालकुआं नगर पंचायत में भ्रष्टाचार के आरोपों से हड़कंप, डीएम ने बैठाई जांच…

0
FB_IMG_1777967231144
खबर शेयर करें -

नैनीताल। जिले की लालकुआं नगर पंचायत में कथित भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आने के बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने तत्काल जांच के आदेश जारी कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, नगर पंचायत में डस्टबिन खरीद, सार्वजनिक शौचालय निर्माण, अलाव के लिए लकड़ी खरीद और छठ पूजा स्थल निर्माण जैसे कार्यों में वित्तीय अनियमितताओं और बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार की आशंका जताई गई है। आरोप यह भी है कि कई कार्य बिना टेंडर प्रक्रिया के मनमाने ढंग से कराए गए।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

डीएम ने पूरे प्रकरण की जांच हल्द्वानी के सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई को सौंपी है। जांच अधिकारी को 15 दिनों के भीतर विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। इस रिपोर्ट में न सिर्फ अनियमितताओं की जांच होगी, बल्कि इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित व्यक्तियों की पहचान भी तय की जाएगी।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

प्रशासन ने साफ किया है कि जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। अब सभी की नजरें जांच रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस पूरे मामले में बड़ा खुलासा कर सकती है।

यह भी पढ़ें:  UKPSC परीक्षाओं पर नैनीताल पुलिस का सख्त सुरक्षा कवच, 16 केंद्रों पर 7000 से ज्यादा अभ्यर्थियों के लिए हाईटेक निगरानी...

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *