बिग ब्रेकिंग उत्तरकाशी–ड्रिलिंग का काम पहुंचा अंतिम समय में, हालात जानने खुद उत्तरकाशी पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर धामी…

Capture-1.jpg
खबर शेयर करें -

उत्तरकाशी जिले के सिलक्यारा टनल में फंसे 41 मजदूरों का रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से संचालित किया जा रहा है।

सिलक्यारा सुरंग में ड्रिलिंग का काम अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। अभियान के नोडल अधिकारी नीरज खैरवाल ने बताया कि ऑगर मशीन से लगभग 44-45 मीटर ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। अब केवल करीब 20 मीटर की ही ड्रिलिंग शेष बची है। जिसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

उम्मीद है कि पाइप सुरंग से अगले दो घंटे में आर पार हो जाएगा। सीएम धामी ने बताया कि सिलक्यारा टनल में फँसे श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए युद्ध स्तर पर जारी रेस्क्यू ऑपरेशन के स्थलीय निरीक्षण हेतु उत्तरकाशी पहुँच रहा हूँ।

मुख्यमंत्री धामी ने बताया कि इस सम्बन्ध में निरंतर अधिकारियों से संपर्क में हूं। ऑगर मशीन से पुनः कार्य आरंभ करते हुए कुल 45 मीटर तक ड्रिलिंग पूरी कर ली गई है। केंद्र सरकार द्वारा प्राप्त उपकरणों के माध्यम से ऊर्ध्वाधर और क्षैतिज दोनों ड्रिलिंग विकल्पों पर कार्य किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें:  26 मदरसों को मिली मान्यता, सीएम धामी बोले, आधुनिक शिक्षा से ही बनेगा बच्चों का उज्ज्वल भविष्य, नई पहचान, नया सम्मान के साथ अल्पसंख्यक शिक्षण संस्थानों को मिला मान्यता प्रमाण-पत्र, विज्ञान, तकनीक और AI से जुड़ने पर मुख्यमंत्री ने दिया जोर...

सीएम धामी ने बताया कि NDRF एवं SDRF की सहायता से अंदर फंसे श्रमिकों के साथ ऑडियो कम्युनिकेशन सेटअप तैयार कर लिया गया है, इसके उपरांत एक-एक कर के सभी की चिकित्सकों से बात करवाई जा रही है।

यह भी पढ़ें:  नैनीताल–लगातार बारिश से नैनीताल में अलर्ट, डीएम ने विभागों को दिए सख्त निर्देश, करीब चार दर्जन सड़कें बंद, संवेदनशील इलाकों में मशीनरी और राहत टीमें तैनात...

उन्होंने कहा कि श्रमिकों के मानसिक स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए मनोचिकित्सक से भी उनकी बात करवाई जा रही है। श्रमिक बंधुओं की कुशलता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Ad