अजीबो–गरीब/उत्तराखण्ड–जेल में बंदी से मिलना पड़ा भारी, जाना पड़ा कोतवाली, पढ़िए पूरी ख़बर…

0
IMG_20231122_170212
खबर शेयर करें -

नैनीताल–हल्द्वानी जेल में बंदी से मिलने आए उसके परिचित खुद पुलिस थाने पहुंच गए। पूरा मामला हल्द्वानी जेल परिसर के पास का है। जहां पर एक वैगनार वाहन से चार मोबाइल फोन, दो पर्स और 6 एटीएम कार्ड समेत कई सारे महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो गए हैं।

उत्तर प्रदेश बहेड़ी से हल्द्वानी जेल अपने परिचित बंदी से मिलने के लिए आये योगेंद्र कुमार, विनोद कुमार और भूपेंद्र गंगवार का मोबाइल फोन चोरी हो गया है। यह तीनों अपनी वेगनआर वाहन को जेल परिसर के पास खड़ा करके जेल के अंदर चले गए थे।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग उत्तराखंड–बागेश्वर में सनसनी: स्कूल के प्रधानाचार्य की चाकू मारकर हत्या, वेतन विवाद में क्लर्क गिरफ्तार...

कुछ देर बाद जब वापस आए तो गाड़ी का दरवाजा खुला हुआ था, इसमें से चार मोबाइल फोन, 6 एटीएम कार्ड समेत कई अन्य दस्तावेज गायब थे, ऐसे में हीरानगर चौकी में पुलिस को एक तहरीर भी दी है और मोबाइल फोन जल्द से जल्द रिकवर करवाने की पुलिस से बात की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *