बिग ब्रेकिंग–यूकेपीएससी मुख्य परीक्षा स्थगित, नई तिथियों की जल्द होगी घोषणा…

0
UKSSSC-LT-Grade-Teacher-Result-2024
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने 6 से 9 दिसंबर के बीच प्रस्तावित प्रयुक्ति PCS मुख्य परीक्षा को स्थगित कर दिया है। आयोग ने शुक्रवार को इसकी आधिकारिक सूचना जारी की।

 

 

 

आयोग के अनुसार, प्रशासनिक कारणों से परीक्षा को फिलहाल टालने का निर्णय लिया गया है। परीक्षार्थी लंबे समय से मुख्य परीक्षा को लेकर तैयारियों में जुटे थे, ऐसे में अचानक आया यह निर्णय उम्मीदवारों के लिए राहत के साथ-साथ नई तैयारी रणनीति बनाने का अवसर भी प्रदान करता है।

यह भी पढ़ें:  उत्तराखंड–जनहित सर्वोपरि: कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत सख्त, विकास कार्यों में गुणवत्ता और पारदर्शिता पर दिया जोर...

 

 

 

आयोग ने स्पष्ट किया है कि मुख्य परीक्षा की नई तिथियाँ जल्द ही आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की जाएंगी। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से आयोग की नोटिफिकेशन सेक्शन को चेक करते रहें ताकि किसी भी महत्वपूर्ण अपडेट से वंचित न रहें।

यह भी पढ़ें:  जनभावनाओं के आगे झुकी सरकार: देहरादून–ऋषिकेश फोर/सिक्स लेन परियोजना में पेड़ों की कटाई फिलहाल स्थगित..

 

 

 

परीक्षा स्थगन की खबर के बाद अभ्यर्थियों में जहां कुछ मायूसी देखने को मिली, वहीं कई उम्मीदवारों ने अतिरिक्त तैयारी समय मिलने पर संतोष भी जताया है। अब सभी की निगाहें आयोग की ओर से घोषित की जाने वाली नई परीक्षा तिथियों पर टिकी हैं।

यह भी पढ़ें:  मुखानी पुलिस का नशे के कारोबार पर प्रहार, 111 पाउच कच्ची शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार...

 

 

 

Ad Ad Ad

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *