बिग ब्रेकिंग–हल्द्वानी वन निगम में चाय–मिठाई घोटाला, फर्जी रेस्टोरेंट के नाम पर लाखों की बिलिंग, तीन अधिकारी जांच के घेरे में..

FB_IMG_1763518121539
खबर शेयर करें -

 

 

देहरादून। उत्तराखंड वन विकास निगम में चाय–मिठाई के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितताओं का मामला उजागर हुआ है। पूर्वी हल्द्वानी स्थित वन निगम कार्यालय में मेहमाननवाज़ी और रिफ्रेशमेंट के खर्च दिखाकर फर्जी बिल पास किए गए, जिनकी कुल राशि लाखों में बताई जा रही है।

 

यह मामला तब सामने आया जब विजिलेंस को शिकायत मिली कि कालाढूंगी रोड स्थित ‘नेगी रेस्टोरेंट’ के नाम से बार-बार बिल जमा कराए जा रहे हैं, जबकि इस नाम का कोई रेस्टोरेंट हल्द्वानी में मौजूद ही नहीं है। शिकायत में बताया गया कि कुछ अधिकारी और कर्मचारी मिलकर फर्जी जगह दिखाकर चाय-मिठाई के नाम पर भारी रकम निगम से निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–आरटीओ कार्यालय में कर्मचारियों के विवाद के बीच चली गोली, अलमारी में जा धंसी; मचा हड़कंप, फायरिंग के बाद मौके से हुआ फरार...

 

शिकायत के बाद प्रमुख सचिव वन आर.के. सुधांशु ने खाद्य विभाग से उक्त रेस्टोरेंट का सत्यापन कराने के निर्देश दिए। जांच में यह स्पष्ट हो गया कि ‘नेगी रेस्टोरेंट’ नाम का कोई प्रतिष्ठान पंजीकृत नहीं है। इसके बाद शासन ने वन निगम के प्रबंध निदेशक को पत्र भेजकर तीन संबंधित अधिकारी-कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने और आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें:  नेपाल से आए अधिकारियों ने देखा पिथौरागढ़ का गौरव, सौर किले की विरासत ने जीता दिल, भारत-नेपाल समन्वय बैठक के बीच ऐतिहासिक सौर किले का भ्रमण, नेपाली अधिकारियों ने की सांस्कृतिक विरासत की सराहना...

 

घोटाले के उजागर होने के बाद निगम की कार्यशैली पर कई सवाल उठने लगे हैं। शासन स्तर पर निर्देश जारी होने के बाद अब उम्मीद है कि इस प्रकरण में जल्द सख्त कार्रवाई होगी और जिम्मेदारों पर कानून के अनुसार कदम उठाए जाएंगे।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...
Ad