बिग ब्रेकिंग–सुखवन्त सिंह आत्महत्या मामला: IG STF की अगुवाई में SIT गठित, 12 पुलिसकर्मी गढ़वाल रेंज स्थानान्तरित…

4d1b4300-3e19-4048-bc56-496d97915c08
खबर शेयर करें -

 

 

 

 

देहरादून, जनपद ऊधमसिंहनगर के ग्राम पैगा निवासी सुखवन्त सिंह द्वारा काठगोदाम, हल्द्वानी में की गई आत्महत्या के प्रकरण को लेकर उत्तराखण्ड पुलिस मुख्यालय ने कड़ा रुख अपनाते हुए उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। मामले की निष्पक्ष और पारदर्शी विवेचना सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आईजी एसटीएफ की अध्यक्षता में विशेष अन्वेषण दल (SIT) का गठन किया गया है।

 

 

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, पुलिस महानिरीक्षक एसटीएफ श्री नीलेश आनन्द भरणे की अध्यक्षता में गठित 5 सदस्यीय SIT इस संवेदनशील मामले की गहन जांच करेगी। SIT में पुलिस अधीक्षक चम्पावत श्री अजय गणपति, क्षेत्राधिकारी टनकपुर सुश्री वन्दना वर्मा, निरीक्षक दिवान सिंह बिष्ट तथा उपनिरीक्षक मनीष खत्री को शामिल किया गया है।

 

 

 

प्रकरण की निष्पक्ष जांच को प्रभावित होने से बचाने के लिए एक अहम प्रशासनिक कदम उठाते हुए निलंबित 12 पुलिस कर्मियों जिनमें 3 उपनिरीक्षक, 1 अपर उपनिरीक्षक, 1 मुख्य आरक्षी एवं 7 आरक्षी शामिल हैं को तत्काल प्रभाव से गढ़वाल रेंज के जनपद चमोली एवं रुद्रप्रयाग स्थानान्तरित कर दिया गया है।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

पुलिस मुख्यालय ने इस मामले में सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो तथा मृतक द्वारा ई-मेल के माध्यम से भेजी गई शिकायत को भी गंभीरता से लेते हुए, उनमें लगाए गए आरोपों का विस्तृत परीक्षण कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। शिकायत में स्थानीय व्यक्तियों एवं ऊधमसिंहनगर पुलिस के कुछ अधिकारियों/कर्मचारियों पर आरोप लगाए गए थे।

यह भी पढ़ें:  बर्नीगाड़ को विकास की बड़ी सौगात: ₹217 करोड़ की 38 योजनाओं का शिलान्यास–लोकार्पण, राजकीय महाविद्यालय का भी शुभारंभ...

 

 

 

 

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि मामले की जांच पूरी तरह निष्पक्ष, तथ्यपरक और पारदर्शी ढंग से की जाएगी तथा दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।

 

 

 

 

Ad Ad