बिग ब्रेकिंग–नैनीताल में सख्त तेवर: एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. का स्पष्ट संदेश—“काम नहीं तो दाम नहीं”…

IMG-20260227-WA0033
खबर शेयर करें -

 

नैनीताल। कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने और पुलिसिंग में जवाबदेही तय करने के लिए एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी में कड़े तेवर दिखाए। कोतवाली मीटिंग हॉल में आयोजित बैठक में लंबित विवेचनाओं, महिला अपराध, साइबर ठगी और नशे के विरुद्ध अभियानों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई। एसएसपी ने दो टूक कहा, क्षेत्र में अपराध होने पर बीट कॉन्स्टेबल से लेकर हल्का प्रभारी तक जिम्मेदारी तय होगी।

 

 

ड्यूटी के दौरान मोबाइल का अनावश्यक इस्तेमाल और कार्य में लापरवाही पर सख्त रुख अपनाते हुए एसएसपी ने स्पष्ट किया कि “काम नहीं तो दाम नहीं” की नीति के तहत कार्रवाई होगी। रात्रि चेकिंग में एल्कोमीटर का अनिवार्य प्रयोग, नशे में ड्राइविंग, स्टंटबाजी और ओवरस्पीडिंग पर जीरो टॉलरेंस के निर्देश दिए गए।

यह भी पढ़ें:  मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग का शिकंजा, हल्द्वानी-लालकुआं में ताबड़तोड़ निरीक्षण, 10 खाद्य प्रतिष्ठानों की जांच, घी, किशमिश और बेसन के नमूने जांच को भेजे; मिसब्रांडिंग पर चालानी कार्रवाई की तैयारी...

 

 

आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए विस्तृत सुरक्षा योजना लागू की गई है।

 

 

 

* जबरन रंग लगाने, हुड़दंग और शराब पीकर उत्पात मचाने वालों पर तत्काल कड़ी कार्रवाई।

* सोशल मीडिया सेल को सक्रिय कर अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग–गड्ढों में तब्दील लालकुआं–बिंदुखत्ता का मुख्य मार्ग, हादसे को दे रहा निमंत्रण, जल भराव और कीचड़ से राहगीर परेशान, कुमाऊं आयुक्त से तत्काल मरम्मत और स्थायी समाधान की मांग...

* महिला सुरक्षा के मद्देनज़र पिकेट, मोबाइल और पैदल गश्त (चीता) में महिला पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती।

* सभी थाना क्षेत्रों में शांति समिति की अनिवार्य बैठकें।

 

 

एसएसपी ने कहा, “आमजन की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। होली का पर्व शांतिपूर्ण मनाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। कानून से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।”

 

 

पुलिस बल का मनोबल बढ़ाने के लिए 39 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को उत्कृष्ट सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। साथ ही पुलिस परिवार के 14 मेधावी विद्यार्थियों को स्कॉलरशिप राशि प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

यह भी पढ़ें:  बिग ब्रेकिंग कोटाबाग–तेज बारिश में उफना गुरनी नाला, बाइक समेत बहा युवक, ग्रामीणों की सूझबूझ से बची जान, देखिये वीडियो..

 

 

गोष्ठी में एसपी नैनीताल, एसपी हल्द्वानी, एसपी संचार, सीओ हल्द्वानी, सीओ रामनगर, सीओ नैनीताल, मुख्य अग्निशमन अधिकारी समेत सभी थाना/चौकी/शाखा/यातायात/सीपीयू/पीएसी/एसडीआरएफ प्रभारी उपस्थित रहे।

 

 

नैनीताल पुलिस अब और अधिक जवाबदेह, सक्रिय और सख्त मोड में है। त्योहारों के दौरान शांति भंग करने की कोशिश करने वालों के लिए कड़ा एक्शन तय है।

 

 

Ad